मनोरंजन

बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर आने की तैयारी में प्रभास, जल्द इस टॉक शो में आएंगे नजर

मुंबई। अभिनेता प्रभास आजकल अपनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर चर्चा में हैं। प्रभास को शायद ही कभी सार्वजनिक रूप से फैंस से मुलाकात करते देखा गया है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इंटरेक्ट करते नजर आते हैं। यही नहीं, फैंस ने बहुत कम ही प्रभास को अपने निजी जीवन पर बात करते देखा है, लेकिन आपको बता दें कि प्रभास जल्द ही एक चैट शो में नजर आने वाले हैं, जिसकी तस्वारें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सुपरस्टार प्रभास लोकप्रिय तेलुगु चैट शो, ‘अनस्टॉपेबल’ में नजर आने वाले हैं, जिसे अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण होस्ट कर रहे हैं। प्रभास ने इस चैट शो के एक एपिसोड की शूटिंग के लिए समय निकाला। यह चैट शो अपने दूसरे सीज़न में चल रहा है। प्रभास के एपिसोड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस अपना उत्साह नहीं रोक पा रहे हैं। प्रभास के साथ अभिनेता गोपीचंद को भी शो में देखा गया। तस्वीरों में प्रभास को चेक शर्ट और नीले रंग का कार्गो ट्राउजर पहने देखा गया। दोनों बातचीत के दौरान खूब एजॉय करते नजर आएं।


आपको बता दें, यह चैट शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा। हाल ही में, इस शो की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में प्रभास के तारीफों की बाढ़ सी आ गई। फैंस ने प्रभास के लुक की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, ‘प्रभास के लिए इस शो में जाना किसी सम्मान से कम नहीं है। यह उनके अब तक के जीवन की सबसे बड़ी कमाई है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्रभास बहुत ही अच्छे लग रहे हैं। प्रभास और गोपीचंद की जोड़ी बहुत ही जम रही है।’

वर्क फ्रंट की बात करें तो अदिपुरुष के अलावा प्रभास फिल्म ‘सालार’ में भी नजर आने वाले हैं। ‘केजीएफ’ की सफलता के बाद, प्रशांत नील और प्रभास पहली बार ‘सालार’ में एक साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। प्रभास के साथ श्रुति हासन भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसके बाद प्रभास फिल्म ‘के’ में भी नजर आएंगे।

Share:

Next Post

देश में 41.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, सरकार ने राज्यसभा में कही यह बात

Tue Dec 13 , 2022
नई दिल्ली। देश में पिछले 16 साल में 40 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से मुक्त हो चुके हैं। केंद्र सरकार ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की रिपोर्ट का हवाले से इस बात का दावा किया है। सरकार ने राज्यसभा में कहा कि भारत में 2005-06 से 2019-21 के बीच 41.5 करोड़ लोग गरीबी […]