img-fluid

Prahlada Patel ने संगठन के षड्यंत्रों पर उठाए सवाल!

May 03, 2021

  • दमोह उपचुनाव के परिणाम के बहाने बोला हमला

भोपाल। प्रदेश में दमोह विधानसभा (Damoh Assembly) उपचुनाव के चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। चुनाव परिणामों के बाद मप्र भाजपा  (BJP) के नेताओं के बीच अंदरुनी कलह सामने आने लगी है। केंद्रीय मंत्री (Central Minister) एवं दमोह (Damoh) उपचुनाव में मुख्य भूमिका निभाने वाले प्रहलाद पटेल (Prahlada Patel) ने चुनाव परिणामों के बहाने प्रदेश संगठन की षड्यंत्र पर सवाल उठाते हुए हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट के जरिए अपना दर्द बयान किया है। पटेल (Patel) के ट्वीट पर मप्र भाजपा (MP BJP ) के किसी भी नेता ने कोई प्रतिस्रि5या नहीं दी है। पटेल ने ट्वीट पर लिखा कि दमोह (Damoh) चुनाव परिणाम ने भविष्य की चुनौतियों,षड्यंत्रों और कार्यप्रणाली में सुधार के स्पष्ट संकेत दिए हैं। हम सभी कार्यकर्ता अपनी परिश्रम की मूलसामथ्र्य और विद्वेषरहित कार्यप्रणाली से इनका समाधान खोजेंगे। भारतीय जनता पार्टी को मतदान और सहयोग करने वाले सभी दमोहवासियों का धन्यवादÓ। चूंकि प्रहलाद पटेल (Prahlada Patel)  दमोह से दूसरी बार सांसद है। भाजपा के नेताओं ने उपचुनाव को उनकी प्रतिष्ठा से भी जोडऩे की कोशिश की। यही वजह रही कि प्रहलाद पटेल (Prahlada Patel)  उपचुनाव के दौरान काफी दिनों तक दमोह में डेरा डाले रहे थे।

राहुल सिंह ने मलैया को ठहराया जिम्मेदार
चुनाव नतीजों के बाद भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह ने पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जयंत मलैया को भाजपा की हार का जिम्मेदार ठहराया है। राहुल लोधी ने कहा कि मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया के पास शहर की जिम्मेदारी थी। शहर में उनका बूथ ही भाजपा हार गई है। लोधी ने कहा कि भाजपा की हार के लिए सिर्फ मलैया परिवार जिम्मेदार है। हालांकि अभी तक राहुल के बयान पर मलैया परिवार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Share:

  • WhatsApp पर पाएं नजदीकी Corona Vaccination सेंटर की जानकारी, अपनाएं ये आसान तरीका

    Mon May 3 , 2021
    डेस्‍क। अब व्हाट्सअप पर भी आपके किसी नजदीकी वैक्सीन सेंटर की जानकारी मिल सकेगी। अब तक यह जानकारी गूगल मैप्स और ट्रूकॉलर पर मिला करती थी। सरकार ने इसकी पूरी डिटेल जारी की है और ट्वीट कर इस नए तरीके के बारे में बताया है। सरकार ने @MyGovIndia के हवाले से बताया है कि माईगव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved