मनोरंजन

सपना चौधरी को कड़ी टक्कर दे रहीं हरियाणवी की ही प्रांजल दहिया

हरियाणवी डांस सपना चौधरी के वीडियो यूट्यूब पर काफी देखे जाते हैं, लेकिन अब एक और हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया Pranjal Dahiya उन्हें कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं। उनके गाना ’52 गज का दामन’ अक्टूबर महीने में रिलीज हुआ था और तीन महीने से भी कम वक्त में इस गाने को यूट्यूब पर 23 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सपना चौधरी की तरह ही प्रांजल दहिया की अदाओं और डांस को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनके गाने भी रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। जुलाई में उनका एक और गाना ‘ओल्हा’ रिलीज हुआ था। इस गाने को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।

यही नहीं बीते साल रिलीज हुए उनके गाने ‘झांझर’ को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 3.8 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। यूट्यूब में छाने से पहले प्रांजल दहिया टिकटॉक स्टार रही हैं, जो वीडियोज के लोकप्रिय होने के बाद हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में आई हैं। उन्हें सबसे पहले अक्की कल्याण के गाने में काम करने का मौका मिला था। इसके बाद उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री में भी काम किया। हालांकि प्रांजल को लोकप्रियता हरियाणवी गानों के वीडियोज से ही मिली है। उनके ‘जूती काली’, ‘बाजीगर’ और ‘नाचूंगी डीजे फ्लोर पे’ गाने रिलीज हो चुके हैं।

सपना चौधरी की तरह ही प्रांजल दहिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काफी ऐक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हालांकि वह सिर्फ 71 लोगों को ही फॉलो करती हैं। वह अकसर अपने वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं। प्रांजल दहिया के ग्लैमरस को भी दर्शक काफी पसंद करते रहे हैं। प्रांजल दहिया के पॉप्युलर होते वीडियोज और डांस को देखते हुए लोग उनकी तुलना सपना चौधरी से उनकी तुलना करते हैं। साफ है कि आने वाले समय में सपना चौधरी को हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ा प्रतिस्पर्धी मिल गया है।

गौरतलब है कि सपना चौधरी मां बनने के बाद एक बार फिर से सक्रिय हो गई हैं। मां बनने के बाद से उनके तीन नए गाने कत्ल करेगी रे, नलका और चटक-मटक रिलीज हुए हैं। इन गानों को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में ही सपना चौधरी ने शादी की थी। हालांकि उनके फैन्स को इस बारे में उनके मां बनने के बाद ही जानकारी मिली थी।

Share:

Next Post

बंदर ने पेड़ से उड़ाए 500-500 के नोट, नीचे लोगों में मची भगदड़....जानिए कैसे हुआ ये ?

Thu Dec 24 , 2020
  सीतापुर । उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur) में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। एक बंदर पेड़ पर बैग लेकर बैठा था और ऊपर से पांच पांच सौ के नोट गिरा रहा था। नीचे लोग रुपए लेने के लिए भाग दौड़ करते नजर आए। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के विकास भवन रजिस्ट्री […]