
बांकीपुर। बिहार (Bihar) के बांकीपुर (Bankipur) विधानसभा सीट (Assembly Seat) पर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया है। सोमवार को आए उपचुनाव के परिणाम में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने 18953 वोटों से जीत हासिल की है। इस उपचुनाव में भाजपा (BJP) के नीरज सिन्हा को हार मिली है। ये परिणाम भाजपा के लिए काफी बड़ा झटका है। ये सीट नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई थी। 1990 से ही बांकीपुर भाजपा के अभेद्य किला बना हुआ था। हालांकि, अब प्रशांत किशोर ने इस किले को ढाह दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved