img-fluid

गर्भवती से गैंगरेप, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

February 18, 2024

  • मुरैना में खौफनाक दरिंदगी

मुरैना। मुरैना में खौफनाक दरिंदगी का मामला प्रकाश में आया। यहां समझौते के लिए आई एक गर्भवती महिला के साथ 3 लोगों ने गैंगरेप किया और पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। 80 फीसदी जली महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना ग्वालियर के अबाह कस्बे से 3 किलोमीटर दूर चांदपुरा गांव की है।


बताया जा रहा है कि एक महिला ने पीडि़ता के पति पर रेप का झूठा आरोप लगाया था। इसी को लेकर महिला आरोप लगाने वाली महिला से समझौते की बात करने उसके घर पहुंची थी। घर में महिला का पति व उसके दो साथी मौजूद थे। तीनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया और बाद में पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जला दिया। बदहवास महिला चीखती-चिल्लाते घर के बाहर भागी, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। महिला को ग्वालियर रैफर किया गया। महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share:

  • थम नहीं रहे आंसू...भगवान के जाने पर

    Sun Feb 18 , 2024
    इंदौर। जैन समाज (Jain Samaj) के लिए आज का दिन सबसे कठिन है। समाज के वर्तमान के महावीर (Mahaveer) कहे जाने वाले आचार्य विद्यासागर महाराज (Acharya Vidyasagar Maharaj) ने देह त्याग दी और पूरी विधि के साथ समाधि ली। अपने भगवान के मानव शरीर छोड़े जाने से जैन समाज इस तरह विह्वल है कि उनकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved