भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

एक अप्रैल से 15 साल पुराने वाहनों पर सख्ती की तैयारी

  • कई गुना बढ़ जाएगा पंजीयन और फिटनेस शुल्क

भोपाल। केन्द्र सरकार के 15 साल पुराने वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए अब पुराने वाहनों पर सख्ती शुरू की जा रही है। एक अप्रैल से प्रदेश में 15 साल पुराने वाहनों का पुन पंजीयन और फिटनेस करवाने का शुल्क कई गुना तक बढ़ाया जा रहा है। बीते साल केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबध में अधिसूचना जारी की थी, लेकिन प्रदेश में इसे लागू नहीं किया गया था। लेकिन अब एक अप्रैल से इसे लागू किया जा रहा है। इसके लिए स्मार्टचिप कंपनी अपने साफ्टवेयर में नए शुल्क को अपडेट भी कर रही हैं। वाहनों के पुन: पंजीयन पर लगने वाला शुल्क आठ गुना तक बढ़ जाएगा। वहीं फिटनेस शुल्क भी कई गुना बढ़ जाएगा।

Share:

Next Post

MP Congress में धधक रहा असंतोष का लावा

Sun Mar 27 , 2022
पार्टी के 3 बड़े असंतुष्ट नेता सोनिया गांधी से मिले भोपाल। मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस में असंतोष पनप रहा है। 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले यह लावा धधक सकता है। प्रदेश कांग्रेस के 3 बड़े और कुछ समय से प्रदेश नेतृत्व से नाराज चल रहे नेता पिछले 4 दिन में दिल्ली दौरा कर […]