
इंदौर। ईओडब्ल्यू (EOW) ने कुछ साल पहले लोन माफिया दंपति (loan mafia couple) सहित दस लोगों के खिलाफ केस (case) दर्ज कर करोड़ों के घोटाले (scam) का खुलासा किया था। अब जांच में पुलिस (police) को कुछ और दस्तावेज (document) मिले हैं। इस आधार पर दंपति के खिलाफ एक और केस दर्ज करने की तैयारी है।
ईओडब्ल्यू (EOW) ने लगभग दो साल पहले लोन माफिया दंपति अनिल त्रिवेदी, उसकी पत्नी नेहा, बैंक के अधिकारी और उसके रिश्तेदारों सहित दस लोगों के खिलाफ करोड़ों की धोखाधड़ी (fraud) का केस दर्ज किया था। इन लोगों ने फर्जी कंपनियां (fake companies) बनाकर कई बैंकों से लोन लिया और हजम कर गए। कुछ लोगों को कंपनी में पार्टनर बनाया और उनके मकान (house) व जमीन (land) गिरवी रखकर लोन ले लिया था। पुलिस ने इनके ठिकानों से दस बोरे दस्तावेज जब्त किए थे। इस मामले की जांच जारी है। बताते हैं कि दंपति के खिलाफ देपालपुर (depalpur) और हातोद (hatod) में भी किसानों के साथ धोखाधड़ी के दो केस दर्ज हैं। सभी मामलों में जांच जारी है। मामले की जांच कर रहे ईओडब्ल्यू (EOW) के डीएसपी आरडी मिश्रा का कहना है कि जांच में कुछ और दस्तावेज मिले हैं। इसके आधार पर दंपति के खिलाफ एक और केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। इन लोगों ने लोन के अलावा कई नामी कंपनियों से कार, डंपर और अन्य गाडिय़ां भी फाइनेंस करवाई थीं और बाद में पैसा जमा नहीं किया था। इनमें से कुछ गाडिय़ां कंपनियों ने जब्त भी की हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved