भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अगले हफ्ते स्कूल खोलने की तैयारियां शुरू

  • साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन से लेकर रंगाई-पुताई का काम जोरों पर

भोपाल। प्रदेश में सीएम राइज स्कूल 13 जून यानी अगले सोमवार से खुल जाएंगे। साथ ही अन्य स्कूजों का सत्र भी शुरू होगा। इन स्कूलों में नवीन शैक्षणिक सत्र को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 274 चयनित सीएम राइज स्कूलों के लिए 34 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। 13 जून तक इन स्कूलों में व्यवस्था सुदृढ़ कर साज-सज्जा कराने के आदेश दिए गए हैं, ताकि नए सत्र की शुरुआत की जा सके। नवीन शैक्षणिक सत्र पर स्कूलों में समारोह का आयोजित किया जाएगा। पहले दिन स्कूल खुलने पर बच्चों का उत्साहवर्धन किया जाएगा। बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा कोविड गाइडलाइन का पालन करने की व्यवस्था की जा रही है।



स्कूलों में रंगाई-पुताई से लेकर गार्डन और शौचालयों की साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही स्कूलों में सैनिटाइजर का इंतजाम भी रहेगा। स्कूल के गेट पर पैडल यानी पैर से संचालित होने वाले सैनिटाइजर रखे जाएंगे। सीएम राइज चयनित स्कूलों में साफ-सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। राजधानी के सभी स्कूलों में तैयारी चल रही है। स्?कूलों को आवंटित बजट का उपयोग कर शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से रिपेयरिंग, सुरक्षा गार्ड, स्टेशनरी, स्वीपर आदि की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 160 स्कूलों का डिजाइन फाइनल कर लिया गया है। चार एजेंसियों को स्कूल भवन तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

राजधानी के आठ स्कूलों के लिए बजट जारी
राजधानी के आठ सरकारी स्कूलों को बजट जारी किया गया है। इसमें शासकीय उमावि बालक बैरसिया, शासकीय हाईस्कूल बर्रई, शासकीय उमावि कन्या कमला नेहरू स्कूल, शासकीय उमावि कन्या गोविंदपुरा भेल, शासकीय उमावि महात्मा गांधी स्कूल, शासकीय उमावि निशातपुरा, शासकीय उमावि कन्या बरखेड़ी, शासकीय उमावि करोंद को एक करोड़ 18 लाख रुपये की राशि दी गई है। स्कूलों में सुविधाओं के अनुसार 16 लाख, 12 लाख और 10 लाख रुपये तक बजट दिया गया है।

Share:

Next Post

आठ जिलों को मिला खाद्य सुरक्षा पहल के लिए ईट-राइट चैलेंज पुरस्कार

Wed Jun 8 , 2022
भोपाल। प्रदेश के 8 जिलों- इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सागर और सतना को आज एफडीए भवन में कार्यक्रम में ईट-राइट चैलेंज फॉर सिटीज एंड डिस्ट्रिक्ट्स के तहत खाद्य सुरक्षा को लेकर सकारात्मक परिर्वतन के लिये सम्मानित किया गया। साथ ही प्रदेश की 4 स्मार्ट सिटी- इंदौर, जबलपुर, सागर और उज्जैन को ईट-स्मार्ट सिटीज […]