विदेश

इस देश में 53 लाख चूजों को मारने की तैयारी, ये है बड़ा कारण

वॉशिंगटन। अमेरिका (America) में आयोवा प्रांत के एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद वहां 50 लाख से अधिक चूजों को मार डाला जाएगा। यह डी मोइन (de moine) के उत्तर पश्चिम में करीब 160 मील की दूरी पर बुएना विस्टा काउंटी (Buena Vista County) में एवियन इंफ्लूएंजा का दूसरा सत्यापित मामला है जहां करीब 53 लाख चूजे संक्रमित पाए गए हैं। पहला मामला एक ऐसे फार्म से आया था जहां करीब 50000 टर्की पक्षी थे।


प्रांत के कृषि विभाग (provincial agriculture department) द्वारा सत्यापित इस मामले का मतलब है कि कम से कम 8 प्रांतों में करीब 1.26 करोड़ मुर्गियों, चूजों और टर्की पक्षियों को मार दिया गया है या शीघ्र ही उन्हें मार दिया जाएगा। ऐसे में करीब 50 लाख चूजों को मार दिया जाएगा। संक्रमित वन्य पक्षी कम से कम 24 प्रांतों में पाए गए हैं और यह वायरस करीब एक साल से यूरोप एवं एशिया में प्रवासी जलपक्षियों में संक्रमण फैला रहा है।

यह वायरस आमतौर जंगली जलीय पक्षियों में होता है। यह मुर्गी सहित अन्य पक्षियों और जानवरों को संक्रमित कर सकता है। इसका मनुष्यों पर अधिक प्रभाव नहीं होता, लेकिन सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। यह वायरस किसी इंसान को संक्रमित करता है, तो कुछ गंभीर मामलों में ICU में भर्ती होने की जरूरत पड़ सकती है।

Share:

Next Post

लालू यादव पर बनी भोजपुरी फिल्म ‘लालटेन’ जल्द होगी रिलीज, जानिये क्या होगा खास

Sat Mar 19 , 2022
पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD supremo Lalu Prasad Yadav) पर एक फिल्म जल्द ही आपको देखने को मिलेगी। यह फिल्म भोजपुरी में बनी है जिसका ट्रेलर (trailer) भी तैयार हो गया है। लालू प्रसाद को चाहने वाले केवल बिहार में ही नहीं बल्कि देशभर में हैं। जो लालू यादव की राजनीति (Politics) को […]