img-fluid

सकारात्मक सोच के साथ उड़ान की करो तैयारी, विजय होगी

March 12, 2022

  • गृहमंत्री ने 32वीं राष्ट्रीय कयाकिंग-केनोइंग प्रतिस्पर्धा के विजेताओं को किया पुरस्कृत

भोपाल। मनसा वाचा-कर्मणा के साथ आत्मविश्वास से लबरेज होकर, सकारात्मक सोच रखते हुए उड़ान की तैयारी करोगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने 32वीं राष्ट्रीय कयाकिंग-केनोइंग प्रतिस्पर्धा में शुक्रवार को हुए इवेंट के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए यह बात कही। डॉ. मिश्रा ने भारतीय पुलिस सेवा के स्व. संजीव सिंह की स्मृति में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग और अखिल भारतीय कयाकिंग-केनोइंग संघ का आभार व्यक्त किया। महानिदेशक होमगार्ड पवन कुमार जैन, एडीजी अशोक अवस्थी और राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय कयाकिंग-केनोइंग संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।



डॉ. मिश्रा ने कहा कि हमारे लिये गौरव की बात है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। उन्होंने प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों से सहभागिता कर रहे 729 खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ दी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिता के भोपाल में होने से प्रदेश में वॉटर स्पोर्टस की गतिविधियों को निश्चित ही बढ़ावा मिलेगा। हमारे प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी इस क्षेत्र में और आगे बढऩे के लिये प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने कहा कि कयाकिंग और केनोइंग में प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे आयोजनों का निश्चित ही लाभ मिलेगा और खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदकों के प्रबल दावेदार बनेंगे।

Share:

  • जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही डायल 100

    Sat Mar 12 , 2022
    महिलाओं से जुड़े अपराधों में भी 12 घंटे देरी से पहुंची 87 फीसदी मामलों में समय पर नहीं पहुंच रही मदद भोपाल। प्रदेश में किसी भी अपराध या संकट की स्थिति में चंद मिनट के भीतर पुलिस की मदद पहुंचाने की मंशा से शुरू की गई डायल 100 ने सरकार की उम्मीदों पर पानी फेर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved