
नई दिल्ली। (Apple) के नए (iPhone 18 Pro) और( iPhone 18 Pro Max )की पहली सेल शुरू होते ही देशभर में इन स्मार्टफोन्स को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली। दिल्ली मुंबई बेंगलुरु और हैदराबाद समेत कई बड़े शहरों में लोग रात से ही Apple Store के बाहर कतार में खड़े नजर आए। सुबह होते होते कई स्टोर्स के बाहर ग्राहकों की संख्या और बढ़ गई। इनमें ऐसे लोग भी शामिल रहे जिन्होंने पहले से प्री बुकिंग कर रखी थी जबकि कई ग्राहक बिना बुकिंग के ही फोन खरीदने की उम्मीद में स्टोर पहुंच गए।
दिल्ली के साकेत स्थित Select Citywalk में Apple Store के बाहर रातभर लोगों की कतार देखने को मिली। नए iPhone को सबसे पहले खरीदने और इस्तेमाल करने की चाहत में कई ग्राहक घंटों इंतजार करते रहे। कुछ ग्राहकों के पास पहले से तय टाइम स्लॉट था जबकि कई लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। नोएडा के DLF मॉल स्थित Apple Store पर भी पहली सेल शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग नए iPhone खरीदने पहुंचे।
लाइन में खड़े एक ग्राहक अजय ने बताया कि वह iPhone 18 Pro Max का 1TB मॉडल लेने पहुंचे हैं। उन्होंने पहले ही फोन की प्री बुकिंग करा ली थी और अब स्टोर के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। अजय फिलहाल iPhone 17 Pro इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन नए मॉडल को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना था कि वह उन लोगों में शामिल होना चाहते हैं जो iPhone 18 Pro Max को सबसे पहले इस्तेमाल करेंगे।
iPhone 18 Pro की कीमत की बात करें तो इसका 256GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल 1 लाख 64 हजार 999 रुपए का है। 512GB मॉडल की कीमत 1 लाख 89 हजार 900 रुपए है। वहीं 1TB स्टोरेज मॉडल के लिए 2 लाख 39 हजार 900 रुपए खर्च करने होंगे। सबसे ज्यादा स्टोरेज वाला 2TB मॉडल 3 लाख 14 हजार 900 रुपए में उपलब्ध है।
iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1 लाख 79 हजार 900 रुपए रखी गई है। इसमें 256GB स्टोरेज मिलती है। 512GB मॉडल की कीमत 2 लाख 4 हजार 900 रुपए है जबकि 1TB मॉडल 2 लाख 54 हजार 900 रुपए में आता है। इसके 2TB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 3 लाख 29 हजार 900 रुपए है।
दोनों मॉडल ब्लैक सिल्वर ग्लेसियर और बरगंडी कलर विकल्पों में उपलब्ध हैं। कंपनी ने पहली सेल के दौरान ग्राहकों के लिए बैंक ऑफर भी दिया है। चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 7 हजार रुपए तक का ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को No Cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
महंगे दाम के बावजूद पहली सेल पर Apple Store के बाहर दिखाई दी भीड़ बताती है कि नए iPhone Pro मॉडल को लेकर खरीदारों में खासा उत्साह है। प्री बुकिंग कराने वाले ग्राहकों के साथ बिना बुकिंग पहुंचे लोग भी नए फोन को पाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। दिल्ली से मुंबई और बेंगलुरु से हैदराबाद तक स्टोर्स के बाहर लगी कतारें इस लॉन्च की चर्चा को और बढ़ा रही हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved