देश

प्रधानमंत्री मोदी ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया : रिपुन बोरा

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम (Assam) आगमन कार्यक्रम से ठीक दो दिन पहले शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मोदी ने असम की जनता के साथ किया गया अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सात बिंदुओं पर असम (Assam) की जनता का ध्यान आकर्षित कराते हुए प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे इन बिंदुओं पर सीधे-सीधे जवाब अपने असम आगमन के कार्यक्रम में दें। इस पत्रकार सम्मेलन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के साथ असम प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता तथा मीडिया विभाग की अध्यक्ष बबीता शर्मा तथा दो अन्य नेता भी मौजूद थे।


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 16 मई, 2014 से असम में रह रहे सभी अवैध बांग्लादेशियों को बोरिया बिस्तर समेट कर जाना होगा। उन्होंने कहा था कि असम में 50 लाख बांग्लादेशी हैं। लेकिन, केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि 2014 से लेकर अब तक सिर्फ 409 अवैध बांग्लादेशियों को ही भेजा जा सका।

कांग्रेस अध्यक्ष ने दूसरा सवाल यह उठाया कि सन् 1969 से ही असम (Assam) को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त था। लेकिन, प्रधानमंत्री ने असम का विशेष दर्जा छीन लिया। जिसकी वजह से राज्य को प्रत्येक वर्ष 8400 करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। इसकी वजह से राज्य की विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और असम सरकार ऋण लेकर कार्य करने को विवश हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने असम समझौते का सम्मान करने की बात कही थी, लेकिन असम समझौते का उल्लंघन करते हुए 1971 की जगह 31 दिसम्बर, 2014 तक आए अवैध विदेशियों को असम की नागरिकता नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)- 2019 के जरिए क्यों दे दिए। असम समझौते की छठी अनुसूची के संदर्भ में मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल द्वारा गठित उच्चस्तरीय कमेटी की रिपोर्ट पर एक साल बीत जाने के बावजूद प्रधानमंत्री कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं।

इसके साथ ही रिपुन बोरा ने 6 जनजातियों को जनजाति का दर्जा देने, प्रत्येक वर्ष दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने तथा असम (Assam) के चाय (tea) श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 351.33 रुपए करने संबंधी अपने वादे को लेकर क्या किया? प्रधानमंत्री इसका जवाब दें। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री लगातार असम की जनता को गुमराह कर रहे हैं। प्रधानमंत्री अपने ऊपरी असम के कार्यक्रम के दौरान असम की समस्या को लेकर एक शब्द भी नहीं कहे। कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि प्रधानमंत्री इन बिंदुओं पर जनता के सामने स्पष्टीकरण दें।

Share:

Next Post

हरियाणा के साथ कारोबार बढ़ाएगा स्विटजरलैंड

Sat Feb 6 , 2021
प्रदेश में 34 स्विस कंपनियों ने दिया है साढे 16 हजार को रोजगार चंडीगढ़। हरियाणा और स्विट्जरलैंड ने शिक्षक-छात्र और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने की संभावनाएं तलाशने के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण, पर्यटन और डेयरी के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता सांझा करने के लिए सहमती जताई है। इससे स्विट्जरलैंड और […]