
गुवाहाटी. गुवाहाटी (Guwahati) के दिगारू के पास सुबह-सुबह बड़ा रेल हादसा (Major train accident) हो गया। कोलकाता से सैरंग जा रही कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) (Kolkata-Sairang Express ) का इंजन (engine) समेत कई डिब्बे पटरी से उतर (derail) गए। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 6:54 बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के इंजन के साथ करीब 6 से 7 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। कुछ डिब्बे एक-दूसरे से टकराकर बिखर गए, जिससे कई यात्रियों को चोटें आईं। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे (NFR) के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बचाव और राहत का काम जोर-शोर से चल रहा है। रेलवे ने रिलीफ ट्रेन भी मौके पर भेज दी है। वहीं, मौके पर पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौजूद है। घायलों को निकालने और बाकी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम जारी है।
NFR के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि घटना सुबह 6:54 बजे हुई। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी कैजुअल्टी की खबर नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह से रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनें लेट हो रही हैं और कुछ ट्रेनों को दूसरे रास्ते से डायवर्ट किया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved