
नई दिल्ली । केरल के लोकप्रिय त्योहार ओणम पर (On the occasion of popular festival of Kerala Onam) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दीं (Prime Minister Narendra Modi extended Greetings) ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, “सभी को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह एक शानदार त्योहार है, जिसे पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना को और मजबूत करे।” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “समृद्ध भारतीय संस्कृति, लोक परंपरा एवं सामाजिक सद्भाव के महापर्व ‘ओणम’ की अन्नदाता साथियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली का संचार करे तथा राष्ट्र की एकता एवं सांस्कृतिक गौरव को और सुदृढ़ बनाए, यही मंगलकामना है।”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “ओणम के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। समृद्धि और एकजुटता का यह त्योहार हर घर में शांति, खुशहाली और खुशियाँ लाए। दिल्ली और देश भर के सभी लोगों को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “समृद्धि, खुशहाली और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक ओणम पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।”
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “खुशहाली, सौहार्द और समृद्ध परंपराओं के पावन पर्व ‘ओणम’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। फूलों की रंगोली और उत्सव के इस पावन पर्व पर ईश्वर से प्रार्थना है कि यह त्योहार आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, अपार सफलता और खुशहाली लेकर आए।” उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने एक्स पर लिखा, “आप सभी को अन्नदाता किसानों की समृद्धि एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के पावन पर्व ‘ओणम’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! यह मंगलमय पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए, भगवान श्री हरि से यही प्रार्थना है।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved