
देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (Delhi-Dehradun Economic Corridor) का उद्घाटन किया (Inaugurated) । इस कॉरिडोर से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय 6 घंटे से घटकर लगभग 2.5 घंटे रह जाएगा।
इसे कई फीचर्स के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिसका मकसद इंसान-जानवर के टकराव को काफी कम करना है। इस प्रोजेक्ट में 12 km लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है, जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज देश में पर्व त्योहार की उमंग है। विभिन्न हिस्सों में नए वर्ष का आगमन हुआ है। मैं देशवासियों को बैसाखी, बोहाग बिहू और पुथांडु की शुभकामनाएं देता हूं। अगले कुछ ही दिनों में यमुनोत्री गंगोत्री, बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा भी शुरू होने जा रही है। इस पवित्र समय का देश के कोटि-कोटि आस्थावान श्रद्धाभाव से इंतजार करते हैं।”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “प्रधानमंत्री का प्रत्येक कार्यक्रम विशिष्ट होने के साथ-साथ ऐतिहासिक भी होता है। आज का दिन कई मायनों में विशेष है। आज उत्तराखंड के विकास की लाइफलाइन दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के रूप में जुड़ रही हैं तो वहीं आज में सामाजिक सौहार्द एंव समरसता को मजबूत करने के लिए वंचित वर्ग को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने वाले महापुरुष बाबा साहब अंबेडकर की जन्म जयंती है। मैं संविधान निर्माता की जयंती के अवसर पर उनको अपनी भावांजलि अर्पित करता हूं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved