img-fluid

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर की गई टिप्पणी उनकी राजनीतिक हताशा का प्रतीक – पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

February 28, 2026


जयपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Former Chief Minister Ashok Gehlot) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर की गई टिप्पणी (Prime Minister Narendra Modi’s comments on Congress) उनकी राजनीतिक हताशा का प्रतीक है (Are Symbol of his Political Frustration) । जिस विचारधारा ने आजादी की लड़ाई में नाखून तक नहीं कटाया, उनका गौरवशाली इतिहास वाली कांग्रेस पर देश बांटने जैसे आरोप लगाना न केवल हास्यास्पद है, बल्कि वैचारिक दिवालियेपन का प्रमाण है।


  • मोदी जी, याद रखिये आपका विरोध करना देश का विरोध करना नहीं है। अपने आप को देश से बड़ा मानने की भूल मत करिए। दुखद है कि सरकारी मंच का उपयोग आपने केवल संकीर्ण राजनीति के लिए किया। जनता उम्मीद कर रही थी कि आप मेरे पत्र द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों पर बोलेंगे। क्या आप नहीं चाहते कि राजस्थान की तरह पूरे देश को राइट टू हेल्थ मिले ? क्या गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट और शहरी रोजगार गारंटी जैसे क्रांतिकारी फैसलों पर आपकी कोई रुचि नहीं है?

    गहलोत ने यहां जारी एक बयान में कहा कि ईआरसीपी का भाजपा सरकार ने नाम बदला है पर कोई काम नहीं किया है। राजस्थान की जनता सच जानती है। पेपर लीक पर राजनीति करने के बजाय आपको राजस्थान के उस कड़े कानून की सराहना करनी चाहिए थी जिसमें आजीवन कारावास की सजा, 10 करोड़ रुपए जुर्माना, दोषियों की संपत्ति जब्त जैसे प्रावधान हैं जो देश में मिसाल बना है। युवाओं को बरगलाने की राजनीति करने की बजाय केन्द्र सरकार के स्तर से ऐसा सख्त कानून बनाने की बात करनी चाहिए थी।

    भाजपा की सरकार तो राजस्थान में भाजपा सरकार के दौरान हुए ओएमआर शीट घोटाले की जांच करने की हिम्मत तक नहीं दिखा पा रही। बेहतर यह होता कि आप विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस सरकार की योजनाएं बन्द न करने की अपनी गारंटी पर कायम रहते हुए आज मुख्यमंत्री को बन्द की गई योजनाओं को पुनः शुरू करने का निर्देश देते क्योंकि राजस्थान में आपके ‘डबल इंजन’ का खोखला नारा अब ‘डबल जीरो’ साबित हो रहा है।

    Share:

  • ईसीएचएस फंडिंग बढ़ाने के साथ दिव्यांगता पेंशन पर इनकम टैक्स वापस लिया जाए - कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

    Sat Feb 28 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने कहा कि ईसीएचएस फंडिंग बढ़ाने (Increase ECHS Funding) के साथ दिव्यांगता पेंशन पर इनकम टैक्स वापस लिया जाए (Withdraw income tax on Disability Pension) । राहुल गांधी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर यह मांग की है । कांग्रेस सांसद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved