img-fluid

प्रियंका चोपड़ा ने बेच डाले अपने चार लग्जरी अपार्टमेंट्स, करोड़ों रूपए कमाए

March 07, 2025

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने ना सिर्फ फिल्मों से कमाई की है बल्कि वह इसके अलावा कई बिजनेस और प्रॉपर्टीज (Business and Properties) में भी इन्वेस्ट करती हैं। अब खबर आ रही है कि प्रियंका ने मुंबई के 4 लग्जरी अपार्टमेंट्स एक जोड़ी के साथ 16.17 करोड़ में बेच दिए है। ये चारों अपार्टमेंट्स ओबेरॉय स्काई गार्डन्स में थे।

कितने में बिके फ्लैट्स
प्रियंका के 3 फ्लैट्स 18वें फ्लोर में थे और 1 था 19वें फ्लोवर पर। पहला अपार्टमेंट 3.45 करोड़ में बिका, दूसरा 2.85, तीसरा अपार्टमेंट 3.52 करोड़ और चौथा 6.35 करोड़ रुपये में बेचे हैं तो इस हिसाब से उन्होंने 3 फ्लैट्स 16 करोड़ कुछ रुपये में बेच दिए हैं।



यूएस में रहती हैं प्रियंका
बता दें कि प्रियंका, निक से शादी के बाद साल 2018 में पर्मानेंटली यूएस में शिफ्ट हो गई थीं। वहीं उनका घर है जहां वह पति और बेटी के साथ रहती हैं। वह काम या परिवार से मिलने के लिए भारत आती रहती हैं। हाल ही में वह भाई की शादी और एस एस राजामौली के प्रोजेक्ट को लेकर भारत आई थीं जिसमें महेश बाबू लीड रोल में हैं।

प्रोफेशनल लाइफ
प्रियंका की फिल्मोग्राफी की बात करें तो वह बॉलीवुड में लास्ट फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शराफ लीड रोल में थे। ऐसी खबर थी कि वह जिंदगी जी ले जरा में नजर आएंगी आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ, लेकिन फिर खबर आई कि फिल्म बनने से पहले ही बंद हो गई है।

फैंस प्रियंका की बॉलीवुड में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि वह इस बीच हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं। अब वह इंग्लिश फिल्म हेड ऑफ स्टेट और द ब्लफ में नजर आएंगी।

Share:

  • दुनियाभर में टॉप पदों पर तीन गुना बढ़ी महिलाएं, सीईओ से लेकर सीनियर मैनेजमेंट तक, रिपोर्ट जारी

    Fri Mar 7 , 2025
    नई दिल्ली । भारत (India)में बीते दो दशक में शीर्ष पदों पर महिलाओं की संख्या(Number of women in top positions) तीन गुना बढ़ी है। 2004 में कंपनियों में बड़े पदों(Big positions in companies) पर 11.7 फीसदी महिलाएं थी, 2025 में यह बढ़कर 36.5 फीसदी हो गई हैं। दुनिया की टॉप टैक्स और एडवाइजरी फर्म ग्रांट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved