img-fluid

दुनियाभर में टॉप पदों पर तीन गुना बढ़ी महिलाएं, सीईओ से लेकर सीनियर मैनेजमेंट तक, रिपोर्ट जारी

  • March 07, 2025

    नई दिल्ली । भारत (India)में बीते दो दशक में शीर्ष पदों पर महिलाओं की संख्या(Number of women in top positions) तीन गुना बढ़ी है। 2004 में कंपनियों में बड़े पदों(Big positions in companies) पर 11.7 फीसदी महिलाएं थी, 2025 में यह बढ़कर 36.5 फीसदी हो गई हैं। दुनिया की टॉप टैक्स और एडवाइजरी फर्म ग्रांट थॉर्नटन की सालाना वीमेन इन बिजनेस 2025 रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जारी यह रिपोर्ट बताती है कि भारत में शीर्ष पदों पर महिलाओं का औसत दुनिया से भी ज्यादा है। दुनियाभर में 34 फीसदी महिलाएं कंपनियों में बड़े पदों पर हैं।

    बीते पांच सालों में काफी उतार-चढ़ाव रहा

    भारत में शीर्ष पदों पर महिलाओं की भागीदारी में बीते पांच सालों में काफी उतार चढ़ाव देखा गया। रिपोर्ट बताती है कि 2021 और 2022 महिलाओं की भागीदारी क्रमश: 39.1 फीसदी और 38 फीसदी रही। 2023 और 2024 में यह घटकर 33.9 फीसदी पर पहुंच गया।

    हालांकि इस साल फिर बढ़कर 36.5 फीसदी पर पहुंचा है। हालांकि 2020 तक भारतीय महिलाओं की शीर्ष प्रबंधन में भूमिका 30 फीसदी से कम ही थी। भारत में महिलाओं की संख्या बढ़ने की बड़ी वजह यह है कि महिलाएं अब अधिक संख्या में शिक्षा प्राप्त कर रहीं हैं और कार्यबल में शामिल हो रही हैं। वे अधिक शिक्षित तथा काम करने के इच्छुक हैं। यह महत्वपूर्ण सांस्कृतिक बदलाव है।

    थाईलैंड का प्रदर्शन सबसे अच्छा

    एशिया-प्रशांत में कंपनियों में 32.9 प्रतिशत वरिष्ठ प्रबंधन की भूमिकाएं महिलाओं के पास हैं। हालांकि यह क्षेत्र बाकी दुनिया से पीछे है। एशिया प्रशांत में सबसे अच्छा प्रदर्शन थाईलैंड का है, जहां वरिष्ठ प्रबंधन भूमिकाओं में 43.1 फीसदी महिलाएं हैं। ग्रांट थॉर्नटन के अनुसार थाईलैंड में चाइल्ड केयर आसानी से उपलब्ध है। यह एक बड़ा कारण है।

    ऐसे किया गया अध्ययन

    वीमेन इन बिजनेस 2025 रिपोर्ट जुलाई और सितंबर 2024 के बीच किए गए साक्षात्कारों से तैयार की गई है। भारत सहित 31 देशों के 14 हजार से अधिक कंपनियों में शीर्ष पदों पर महिलाओं से संबंधित जानकारी इकट्ठा की गई है। इनमें ज्यादातर मिड-मार्केट कंपनियां हैं। ऐसी कंपनियां जिनका रेवेन्यू 10 करोड़ से लेकर 4 अरब डॉलर तक है। यूरोप में 50 से 500 कर्मचारी वाली कंपनियां मिड मार्केट कंपनियां कहलाती हैं।

    भारत में बीते पांच सालों में शीर्ष पदों पर महिलाएं(आंकड़े प्रतिशत में)

    महिलाओं का प्रतिशत

    वर्ष भारत दुनिया

    2021 39.1 31.2

    2022 38 31.9

    2023 36 32.4

    2024 33.9 33.5

    2025 36.5 34

    दुनिया में कंपनियों में किस पद पर कितनी महिलाएं

    महिलाओं का प्रतिशत

    पद 2025 2024

    सीईओ 21.7 19.1

    सीओओ 25.5 22.7

    सीएफओ 44.6 38.9

    सीआईओ 22.8 21.2

    ह्यूमन रिसोर्स 47.6 45.7

    चीफ मार्केटिंग ऑफिसर 33.3 28.2

    चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर 22 13.6

    चेयरपर्सन 11.2 8.9

    पार्टनर 8.1 7.9

    भारत में कार्यबल में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही

    2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यबल में महिला श्रम शक्ति की भागीदारी दर काफी महत्वपूर्ण है। आंकड़े बताते हैं कि बीते सालों में यह भागीदारी लगातार बढ़ रही है। 2017-18 में यह 23.3 फीसदी थी, 2023-24 में 41.7 फीसदी हो गई है।

    कामकाजी महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी दर(प्रतिशत में)

    2017-18 23.3

    2018-19 24.5

    2019-20 30

    2020-21 32.5

    2022-23 37

    2023-24 41.7

    स्रोत: लेबर फोर्स सर्वे

    Share:

    अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों के पैसे डूबे, नेस्डैक सूचकांक अपने रिकॉर्ड से 10% से अधिक नीचे आया

    Fri Mar 7 , 2025
    नई दिल्‍ली । अमेरिका (America) में टैरिफ की दरों (Tariff rates) में उछाल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वाली कंपनियों के शेयरों में गिरावट (Fall in shares) के कारण निवेशकों को बड़े नुकसान की खबर है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज- नैस्डैक का सूचकांक अपने रिकॉर्ड से 10% से अधिक नीचे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved