मनोरंजन

Priyanka Chopra की रोमांटिक कॉमेडी मूवी ‘love Again’ रिलीज के लिए तैयार

मुंबई (Mumbai)। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म ‘लव अगेन’ रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो प्रियंका (Priyanka Chopra) के फैंस को पसंद आ रहा है। प्रियंका (Priyanka Chopra) की लंबे समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही है। प्रियंका (Priyanka Chopra)न केवल भारत में बल्कि हॉलीवुड में भी सबसे पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी ‘लव अगेन’ में उनके अभिनय का बेसब्री से इंतजार है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)




मीरा रे (प्रियंका चोपड़ा) (Priyanka Chopra)ने अपने मंगेतर को खो दिया है और इस दु:ख से उबरने की कोशिश में लगी हुई है। मंगेतर की याद में उसके पुराने सेलफोन पर मीरा रोमांटिक मैसेज भेजती है। वह इस बात से अंजान है कि यह नंबर रॉब बर्न्स (सैम ह्यूगन) को दे दिया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


रॉब एक पत्रकार है। मीरा के मैसेजेस से प्रभावित होकर वह मेगा स्टार सेलनी डायोन की मदद लेता है जो पहली बार खुद की भूमिका निभा रही हैं। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ‘लव अगेन’ फिल्म को 12 मई, 2023 को रिलीज कर रही है।

Share:

Next Post

Mahashivratri : राशि अनुसार करें बाबा का अभिषेक, होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण

Thu Feb 16 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर्व 18 फरवरी को है । हिंदू पंचांग के अनुसार पुराणों में कहा गया है कि शिव की पूजा चाहे जैसे करें, वो अपने भक्तों पर बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान की प्रसन्नता से सभी मनोकामनाएं (wishes) पूर्ण हो सकती हैं, दरिद्रता से मुक्ति मिल सकती है। […]