जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

Mahashivratri : राशि अनुसार करें बाबा का अभिषेक, होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण

नई दिल्ली (New Delhi)। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर्व 18 फरवरी को है । हिंदू पंचांग के अनुसार पुराणों में कहा गया है कि शिव की पूजा चाहे जैसे करें, वो अपने भक्तों पर बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान की प्रसन्नता से सभी मनोकामनाएं (wishes) पूर्ण हो सकती हैं, दरिद्रता से मुक्ति मिल सकती है। इसलिए सभी देवी-देवताओं की नियमित पूजन करनी चाहिए ।

महाशिवरात्रि (Mahashivratri ) भारतीयों का एक प्रमुख पर्व है। यह त्योहार भगवान शिव को समर्पित है। हिंदू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार, फाल्गुन मास (Falgun month) के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि सृष्टि का प्रारंभ इसी दिन से हुआ था। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी 2023 को है।

मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) का जलाभिषेक, जप करने के साथ अपनी सामर्थ्यनुसार जरूरतमंद को दान देने से जीवन में सुख-समृद्धि (prosperity) का आगमन होता है। भगवान शिव की कृपा से भक्त की समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जानें राशिनुसार भगवान शिव का जलाभिषेक किन चीजों के करें, दान व जप के बारे में-

शिवपुराण के अनुसार, इस संपूर्ण सृष्टि की रचना शिवजी की इच्छा से ही ब्रह्माजी ने की है। महादेव की पूजा से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और कुंडली के ग्रह दोष भी शांत हो जाते हैं। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन इन वस्तुओं को चढ़ा कर आप शिव कृपा के पात्र हो सकते हैं।



राशि के अनुसार अभिषेक, जप और दान का विधान
● मेष – पूजा गुलाल से करें, ऊं ममलेश्वराय नम मंत्र जपें,लाल वस्त्रत्त्, लाल चंदन, गेहूं, गुड़, तांबा दान करें।

● वृषभ – दूध से अभिषेक करें,ऊं नागेश्वराय नम जपें, सफेद फूल-चंदन, चावल, घी, सफेद वस्त्रत्त् दान करें।

● मिथुन – गन्ने के रस से अभिषेक,ऊं भूतेश्वराय नम का जप करें,मूंग,कस्तूरी,कांसा, हरा वस्त्रत्त्,घी दान करें।

● कर्क- पंचामृत से अभिषेक करें, द्वादश नाम का स्मरण करें, श्वेत फूल, वस्त्रत्त्, चावल, चीनी, दही दान करें।

● सिंह- शहद से अभिषेक करें ऊं नम शिवाय का जप करें,लाल फूल, वस्त्रत्त्, केशर, तांबा, घी, गेहूं दान करें।

● वृश्चिक – दूध और घी से अभिषेक करें,ऊं अंगारेश्वराय नम जपें,गेहूँ, गुड़, तांबा, लाल वस्त्रत्त्-चंदन दान करें।

महाशिवरात्रि पर महादेव खोलेंगे इन राशियों की बंद किस्मत का ताला! जानें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल?

● धनु- दूध से अभिषेक करें, ऊं रामेश्वराय नम जपें,पीला वस्त्रत्त्, चने की दाल, हल्दी, पीला फल, फूल दान करें।

● मकर- अनार के रस से अभिषेक,शिवसहस्रनाम का पाठ,उड़द, काला तिल, तेल, काले वस्त्रत्त्, लोहा दान करें।

● कुम्भ- अभिषेक पंचामृत से करें,ऊं नम शिवाय जपें,काले वस्त्रत्त्, काला तिल, उड़द, तिल का तेल, छाता दान करें।

● मीन- ऋतुफल से अभिषेक,ऊं भीमेश्वराय नम जपें,चने की दाल, पीला वस्त्रत्त् दान करें।

Share:

Next Post

Nawazuddin Siddiqui पर मुसीबतों का पहाड़, 'टीकू वेड्स शेरू' की रिलीज डेट टली

Thu Feb 16 , 2023
मुंबई (Mumai)!ऐसा लगता है जैसे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। जहां एक तरफ उनकी निजी जिंदगी सोशल मीडिया (Social Media) पर छाई हुई है, वहीं दूसरी तरफ सुनने में आ रहा है कि अब उनके प्रोजेक्ट्स  (Projects) पर भी असर पड़ने लगा है। चर्चा है कि अमेजन प्राइम वीडियो […]