बड़ी खबर राजनीति

प्रियंका गांधी फिर कोरोना पॉजिटीव, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी फिर से एक बार कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं, उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। प्रियंका ने बताया कि वे फिर कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं, उन्होंने बताया कि वे घर पर ही आइसोलेट हैं, और सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगी।

राहुल गांधी की भी तबीयत कुछ खराब है और इसके चलते उन्होंने राजस्थान के अलवर का दौरा रद्द कर दिया है। राहुल गांधी आज अलवर में कांग्रेस के नेतृत्व संकल्प शिविर में हिस्सा लेने वाले थे। कांग्रेस की ओर से सभी राज्यों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि पार्टी में नया नेतृत्व विकसित किया जा सके और पार्टी कार्यकर्ताओं में जान फूंकी जा सके।

Share:

Next Post

दुनियाभर में ठप हुई ट्विटर की सेवाएं, यूजर्स हुए परेशान

Wed Aug 10 , 2022
नई दिल्ली । माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) की सेवाएं मंगलवार को बाधित (interrupted) हो गईं. जानकारी के मुताबिक दुनियाभर के यूजर्स (users) को इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि कई घंटों की मशक्कत के बाद सेवाएं बहाल हो गईं. ट्विटर की सेवाएं बाधित होने के दौरान यूजर्स को वेबसाइट या मोबाइल एप्लीकेशन […]