बड़ी खबर

प्रियंका गांधी ने फिर उठाया किसानों और महिला पहलवानों का मुद्दा, बताया आखिर PM मोदी क्यों नहीं गए मणिपुर

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election) में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी राजनितिक दलों के नेता लगातार जनता को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस (Congress) ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में महिला पहलवानों (women wrestlers) का अपमान, मणिपुर हिंसा (Manipur Crisis) और किसानों (farmers) पर हो रहे अत्याचार को चुनावी मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बुधवार को एक राजस्थान में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंसा प्रभावित मणिपुर नहीं गए, लेकिन अहमदाबाद में क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मैच देखने पहुंच गए, ताकि यदि हमारी टीम जीते तो कुछ श्रेय ले सकें।

प्रियंका ने कहा, पीएम मोदी (Pm Modi) वहां नहीं जाते जहां संकट होता है। खुद को फकीर कहने वाले प्रधानमंत्री मोदी के राज में बीजेपी कैसे सबसे अमीर पार्टी बन गई। मणिपुर भी हमारे देश का ही राज्य है। मणिपुर में सैकड़ों गांव जला डाले गए, कितने बुरे-बुरे हादसे हुए। कैसी-कैसी चीजें हुईं। पीएम मोदी ने वहां जाने का कष्ट किया? नहीं किया। हम विश्व कप फाइनल में पहुंचे। हमारी टीम अपनी मेहनत से फाइनल में पहुंची। पीएम मोदी भी पहुंच गए।


किसान आंदोलन की याद दिलाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, काले कृषि कानूनों को लेकर किसान धरने पर बैठे थे। भाजपा मंत्री के बेटे ने किसानों को अपनी गाड़ी के नीचे रौंद दिया था। मगर मंत्री को पद से नहीं हटाया गया। किसान अपनी मांगों के लिए महीनों तक धरने पर बैठे रहे, पर मोदी सरकार ने उनकी बात नहीं मानी। जैसे ही उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक आए, ये कानून वापस ले लिए गए। महिला पहलवान सड़क पर बैठी रहीं, मोदी जी नहीं गए। लेकिन वही पहलवान जब मेडल जीतकर आईं, मोदी जी ने उनको घर बुलाया था। महिला पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं पर बहुत अत्याचार हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की हाथरस और उन्नाव वारदात का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

Share:

Next Post

RBI द्वारा नियम कड़े करने से Unsecured लोन के मामलों में आएगी कमी: SBI चेयरमैन

Thu Nov 23 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय स्टेट बैंक (state Bank of India-SBI) के चेयरमैन (Chairman) दिनेश कुमार खारा (Dinesh Kumar Khara) ने बुधवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (reserve Bank of India- RBI) द्वारा नियमों को कड़ा (rules should be tightened) किये जाने से बैंक के असुरक्षित (unsecured loan) माने जाने वाले कर्ज देने के […]