बड़ी खबर

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मेरठ ज़िले के हस्तिनापुर में रोड शो किया


मेरठ । उत्तर प्रदेश (UP) में कांग्रेस नेता (Congress Leader) प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मेरठ ज़िले (Meerut district) के हस्तिनापुर (Hastinapur) में रोड शो किया (Did a Roadshow) । उन्होंने कहा, “हमें चुनाव प्रचार के दौरान लोगों की बहुत अच्छा प्रतिक्रिया मिल रही है और हमें पूरी उम्मीद है कि हम जीतेंगे।”


वेस्ट यूपी से पहले चरण के चुनाव की शुरूआत 10 फरवरी को हो रही है। 8 फरवरी की शाम प्रचार थम जाएगा। प्रचार के आखिरी दिन मेरठ में पांडवों की नगरी के नाम से मशहूर हस्तिनापुर में प्रियंका गांधी व सचिन पायलट ने रोड शो निकाला। इसके बाद उन्होंने मथुरा में भी यमुना पूजन कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के लिए जनसंपर्क किया। मथुरा में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की प्रदेश में स्थिति पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं ज्योतिषी तो नहीं हूं, देखेंगे क्या होता है?

इस दौरान प्रियंका गांधी किसान बेल्ट में ट्रैक्टर पर बैठकर जनता के बीच निकलीं। ट्रैक्टर की एक सीट पर प्रियंका गांधी हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहीं थीं, वहीं दूसरी सीट पर सचिन पायलट भी कांग्रेस को वोट देने के लिए लोगों से अपील करते दिखे।
प्रियंका गांधी ने मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम के लिए प्रचार किया। इस दौरान प्रियंका गांधी व सचिन पायलट जंबुदीप भी पहुंचे। यहां यहां सभी समाज के लोगों से प्रियंका मिलीं और उनसे अपील करते हुए कहा की हस्तिनापुर ऐतिहासिक धरती है। यहां की माटी को पूरे विश्व में जाना जाता है। आप सबसे अपील है की कांग्रेस को वोट दें। कांग्रेस में ही सब सुरक्षित   हैं।

प्रियंका गांधी को देखने के लिए हस्तिनापुर से लेकर मवाना कस्बे तक की सड़कों पर हुजूम उमड़ पड़ा। लोग सड़कों पर फूल बरसाते हुए नजर आए। ट्रैक्टर पर बैठकर प्रियंका गांधी का रोड हुआ। हस्तिनापुर में महिलाओं को देखकर प्रियंका गांधी ने ट्रैक्टर रुकवाया। जिसके बाद महिलाओं ने फूल बरसाए और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए।

मेरठ के मवाना कस्बे में मुख्य मार्केट व किला रोड पर प्रियंका गांधी ने रोड शो निकाला। भारी लोगों की हुजूम के चलते पुलिस को यातायात व्यवस्था के लिए मशक्कत करनी पड़ी। कार्यकर्ता, महिलाएं व आसपास के लोग प्रियंका गांधी को देखने के लिए रास्तों में आ  गए। घरों व दुकानों से भी प्रियंका की एक झलक देखने के लिए बेताब दिखे। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष व कैंट प्रत्याशी अवनीश काजला, अभिमन्यु त्यागी, हस्तिनापुर प्रत्याशी अर्चना गौतम व अन्य थी साथ रहे। बाद में प्रियंका मेरठ से मथुरा में कार्यक्रम के लिए चलीं गईं।

Share:

Next Post

हिजाब विवाद पर सभी से शांति बनाए रखने की अपील की कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने

Tue Feb 8 , 2022
नई दिल्ली । हिजाब पहनने पर जारी विवाद (Hijab Controversy) पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई (Karnataka Chief Minister Bommai) ने सभी से शांति बनाए रखने (Maintain Peace) की अपील की (Appeals) । मंगलवार को संसद भवन पहुंचे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हिजाब विवाद पर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा […]