बड़ी खबर राजनीति

राहुल के साथ 24 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा!

नई दिल्ली (New Delhi)। कांग्रेस महासचिव (Congress General Secretary) प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) 24 फरवरी को यूपी के मुरादाबाद (Moradabad, UP) से राहुल गांधी (leadership of Rahul Gandhi) के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyaya Yatra) में शामिल होंगी। इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें शरीर में पानी की कमी और पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद यहां लाया गया था। हालांकि, इलाज के बाद आज उन्हें छुट्टी दे दी गई।


प्रियंका गांधी स्वास्थ्य कारणों की वजह से बीते शुक्रवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं पाई थीं। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें उत्तर प्रदेश के चंदौली से यात्रा में शामिल होना था। इस बीच प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर खुद के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी।

उन्होंने लिखा था, ‘मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में शामिल होउंगी। तब तक के लिए मैं, चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।’

Share:

Next Post

नीतीश कुमार की तारीफ करते नही चुके सम्राज चौधरी, भाषण में 29 बार सीएम का जिक्र, बताया सुशासन का प्रतीक

Tue Feb 20 , 2024
नई दिल्‍ली (New Dehli)। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने अपने 24 मिनट के बजट भाषण (budget speech)में 29 बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar)का जिक्र किया। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए अलग-अलग 13 संबोधनों का इस्तेमाल (13 use of addresses)किया। सम्राट ने उनके लिए आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार […]