img-fluid

शादीशुदा एक्टर के साथ चला था प्रियंका का सीरियस अफेयर!

September 17, 2025

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम इंडस्ट्री के कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ सबसे ज्यादा चर्चा में रही फिल्म ‘डॉन’ (Don) के बाद। शाहरुख खान के साथ आई इस फिल्म के बाद हर कोई प्रियंका और शाहरुख के बारे में बात कर रहा था। ऐड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ ने एक इंटरव्यू में नाम रिवील किए बगैर बताया कि प्रियंका का बहुत सीरियस अफेयर रहा था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वो क्यों इसके बारे में खामोश रहीं। ‘डॉन’ और ‘डॉन-2’ के बाद हर तरफ प्रियंका और शाहरुख खान की जोड़ी की चर्चा हो रही थी।



  • ‘कोई फालतू सी बात रही होती तो वह..’
    प्रह्लाद ने विक्की लालवानी के साथ बातचीत में बताया, “प्रियंका बहुत प्यारी है, वह काम के लिहाज से एक बहुत कमाल की इंसान है। वह बहुत महत्वाकांक्षी है, सिंगल माइंडेड है, और बहुत फोकस्ड है। साथ ही उसके अंदर एक आत्मसम्मान का भाव रहता है जिसे वह किसी को छेड़ने नहीं देती। तो यह पूरा, यह पूरा तथाकथित अफेयर, इस पर उसने कभी एक शब्द भी नहीं कहा। हर कोई अपनी राय दिए चला जा रहा था। उसने कभी कुछ नहीं कहा। उसने अपनी गरिमा को कायम रखा। अगर यह कोई फालतू सी बात रही होती तो वह जाहिर तौर पर इस पर हंसती। लेकिन मामला सीरियस था।”

    प्रियंका के लिए बहुत पर्सनल मामला था

    ऐडमैन प्रह्लाद ने कहा, “तो उसके लिए यह बहुत पर्सनल मामला था। वह नहीं चाहती थी कि इस बारे में चीजें लिखी जाएं, वह नहीं चाहती थी कि इस बारे में बातें हों। प्रियंका चोपड़ा के करियर के शुरुआती दौर के बारे में बात करते हुए प्रह्लाद कक्कड़ ने साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया में लारा दत्ता के साथ उनके मुकाबले को याद किया। उन्होंने कहा कि जहां लारा कॉम्पटिशन जीत गई थीं, वहीं प्रियंका दूसरे नंबर पर रही थीं। उस साल दोनों ने ही बड़े इंटरनेशनल खिताब जीते थे। लेकिन प्रियंका के पास कुछ डिसएडवांटेज थे।”

    चुनौतियों के बावजूद जीतीं प्रियंका चोपड़ा

    प्रह्लाद कक्कड़ ने बताया, “उस वक्त प्रियंका के पास एक बहुत बड़ा डिसएडवांटेज था। पहली बात तो वह डार्क थीं। दूसरी बात उनकी स्किन खराब थी। लेकिन फिर भी वो यह करने में कामयाब रहीं। तो उनकी स्किन को असल में बहुत केयर करके कवर करके रखना था। और फिर वो एक हट्टी-कट्टी लड़की थी। उसने ‘दोस्ताना’ मूवी जैसी दिखने के लिए बहुत सारा वजन कम किया। दोस्ताना में वो कमाल की लग रही थी। इसमें कोई शक ही नहीं है। उसे चीजों पर बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि वो कोई नाजुक सी दिखने वाली लड़की नहीं थी। वो हट्टी-कट्टी लड़की थी, तो आपको सिर्फ वजन नहीं घटाना है, बल्कि आपको अपनी लंबी-चौड़ी कद-काठी से भी डील करना है।”

    Share:

  • फिलिस्तीन पर हफ्ते भर में जापान का यू-टर्न? मान्यता देने पर अब क्यों कर रहा मना, UN में भी किनारा

    Wed Sep 17 , 2025
    नई दिल्‍ली । अमेरिका (America)के मित्र देश(Country) जापान (Japan)ने युद्धग्रस्त फिलिस्तीन (War-torn Palestine)को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता नहीं देने का फैसला किया है। जापानी अखबार असाही की रिपोर्ट के अनुसार, जापान अमेरिका के साथ संबंधों को देखते हुए फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता नहीं देने का फैसला किया है। अखबार ने सरकारी सूत्रों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved