img-fluid

प्रियंका का केंद्र पर हमला, कहा-100 दिन लगे या फिर 100 साल कांग्रेस किसानों के साथ

March 08, 2021

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों (Agriculture Law) के विरोध में दिल्‍ली के बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन (kisan andolan) को 100 बीत चुके हैं। किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस ने एक बार फिर किसानों को अपना पूरा समर्थन देने की बात कही है।

पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) में कांग्रेस पार्टी की किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) में कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला और कृषि कानून वापस लेने की मांग की।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, कृषि कानून को वापस लेने में चाहे कितने भी साल लग जाएं, कांग्रेस हर वक्‍त किसानों के साथ खड़ी रहेगी। इसके लिए चाहे 100 दिन लग जाएं या फिर 100 साल कांग्रेस और किसान पीछे नहीं हटेंगे।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि ये जो 3 कानून हैं… ये क्या आपके (किसान) भलाई के लिए बनाएं गए हैं या पीएम मोदी के खरबपति मित्रों के भलाई के लिए बनाएं गए हैं? आज 100 दिन पूरे हो गए हैं, लाखों किसान बॉर्डर पर बैठे हैं। अगर ये कानून आपके लिए बनाया गया है तो आप में से लाखों लोग बॉर्डर पर क्यों बैठे हैं?

इसके साथ उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली बॉर्डर इसलिए नहीं जा सकते क्योंकि वो किसानों का आदर नहीं कर रहे, क्योंकि उनकी सरकार किसानों के लिए नहीं चल रही है, देशवासियों के लिए नहीं चल रही है उनकी सरकार उद्योगपतियों के लिए चल रही है, बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए के लिए चल रही है।

Share:

  • कल यानि 09 मार्च को है विजया एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि व मुहूर्त

    Mon Mar 8 , 2021
    कल यानि 09 मार्च को है विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) व्रत इस व्रत में भगवान विष्‍णु की संपूर्ण विधि विधान से पूजा की जाती है । मान्‍यता के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को यह व्रत किया जाता है, इस व्रत का महत्व पद्म और स्कन्द पुराण में भी वर्णन मिलता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved