
भोपाल। बिहार के चुनावी घोषणा पत्र में जहां एनडीए द्वारा 19 लाख लोगों को नौकरी दिए जाने का वादा किया गया है, वहीं गंभीर अर्थव्यवस्था के संकट से जूझ रही मध्यप्रदेश सरकार अब स्कूल शिक्षा विभाग में कांटेक्ट बेस पर रखे गए 60 हजार कम्प्यूटर ऑपरेटरों को नौकरी से बाहर करेगी। पिछले दिनों वित्त विभाग ने सभी विभागों को खर्च में कटौती करने का आदेश जारी किया था। मंडी में कम्प्यूटर ऑपरेटरों को पहले ही नौकरी से निकाल दिया था। अब शिक्षा विभाग ने जिन कम्प्यूटर ऑपरेटरों को 1 से 3 साल तक कांटेक्ट बेस पर रखा था, उन्हें नौकरी करते हुए 10 से 12 साल हो गए थे। इसी तरह अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी बाहर किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved