
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन’ करने के लिए केंद्र को एक प्रस्ताव भेजा है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी जिले में “झांसी रेलवे स्टेशन” का नाम बदलकर “वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन” करने का एक प्रस्ताव भेजा है।
उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, संबंधित एजेंसियों की टिप्पणियां और राय मांगी गई हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियों से टिप्पणियां और राय प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved