भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

साल भर खाली बैठने के बाद पीएससी ने आखिरी दिन निकाली 4098 पदों पर भर्ती

  • मप्र लोक सेवा आयोग की 3 साल से अटकी हैं भर्तिया

भोपाल। मप्र लोक सेवा आयोग ने पिछली 3 साल से भर्तियां नहीं निकाली है। 2022 में भी भर्ती निकालने की संभावना थी, ऐसे में पीएसीसी ने साल के आखिरी कार्यदिवस को 4098 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। शुक्रवार को एक दिन में राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा-2022 समेत 44 विज्ञापन जारी किए गए। इसके लिए पीएससी कार्यालय में रातभर विज्ञापन जारी होते रहे।
इन विज्ञापनों से करीब 4098 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनको मिलाकर 2022 में 5273 पदों के लिए पीएससी से कुल 54 विज्ञापन निकले। सबसे ज्यादा 38 विज्ञापन उच्च शिक्षा विभाग के हैं। दरअसल, हर विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अलग-अलग विज्ञापन निकाले जा रहे हैं, ताकि किसी एक विषय का मामला कोर्ट में जाता है तो उससे अन्य विषयों की भर्ती न अटके। वहीं इधर राज्य प्रशासनिक अफसरों के पदों पर भर्ती के लिए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) से होने वाली तीन साल की चयन प्रक्रिया अलग-अलग स्तर पर अटकी है। इसमें साल 2019, 2020 और 2021 शामिल हैं।

उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन नहीं हो पा रहा
पीएससी ने 2022 का नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यानी पीएससी ने चौथे वर्ष के लिए भी चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन, उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन नहीं हो पा रहा है। पिछले 3 नोटिफिकेशन के अनुसार 1121 पदों पर रिक्रूटमेंट होना है। साल 2022 के नोटिफिकेशन के अनुसार 427 पदों पर भर्ती होगी।

Share:

Next Post

सर्वार्थ सिद्धि योग में आएगा नया साल 2023

Sat Dec 31 , 2022
पड़ेंगे दो-दो सूर्य व चंद्रग्रहण भोपाल। नए साल 2023 का शुभारंभ सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग और अश्विनी नक्षत्र के साथ होने जा रहा है। नववर्ष की शुरुआत में तीन अद्भुत संयोग भी बन रहे हैं। इस दिन मकर राशि में शनि, बुध और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग रहेगा। ज्योतिषाचार्यों का मानना है […]