मनोरंजन

हिंदी सिनेमा में पहली बार पब्लिक हॉलीडे का एलान, देखें कब-कब मिलेंगी छुट्टियां

मुंबई। 26 जनवरी, 15 अगस्त, 2 अक्तूबर, होली-दिवाली से लेकर तमाम सार्वजनिक छुट्टियां मनाना आखिर किसे पसंद नहीं होता! अक्सर नौकरी-पेशा लोग इन पर अपना हक समझते हैं। हालांकि, कुछ पेशे ऐसे भी होते हैं, जहां सार्वजनिक छुट्टियों जैसी कोई चीज नहीं होती। अब तक हिंदी सिनेमा भी इस लिस्ट में शुमार रहा। सिनेमा एक ऐसी दुनिया है जहां छुट्टी का कोई दिन तय नहीं माना जाता।

हर दिन फिल्म की शूटिंग होती है। हर दिन स्क्रिप्ट लिखी जाती हैं, फिल्मों पर काम जारी होता है। हालांकि, अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी पब्लिक हॉलीडे मनाए जाएंगे! हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार पब्लिक हॉलीडेज की घोषणा की गई है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज ने बाकायदा वर्ष 2023 की अनिवार्य छुट्टियों की सूची जारी की है।


सालभर में कुल 12 छुट्टियों का एलान किया गया है। हर महीने सितारों को एक सार्वजनिक अवकाश मिलेगा। इनमें जनवरी के महीने में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की छुट्टी मिलेगी। वहीं, 18 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी दी जाएगी। मार्च के महीने में होली की छुट्टी (8 मार्च) को रहेगी। 22 अप्रैल को रमजान ईद की छुट्टी रहेगी।

1 मई को मजदूर दिवस की छुट्टी, 29 जून को ईद की और 29 जुलाई को मोहर्रम की छुट्टी का एलान किया गया है। अगस्त के महीने में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की छुट्टी का एलान किया गया है। वहीं सितंबर में सितारों को गणेश चतुर्थी की छुट्टी मिलेगी। अक्तूबर में दशहरा, नवंबर में एक दिन की दिवाली की छुट्टी मिलेगी और आखिरी महीने दिसंबर में क्रिसमस डे की छुट्टी का एलान किया गया है।

Share:

Next Post

पाकिस्तान में आटे के लिए हाहाकार, भगदड़, एक मौत, कई घायल

Sun Jan 8 , 2023
20 किलो आटे की कीमत 3100 रुपए इस्लामाबाद।  कर्ज में डूबे पाकिस्तान (Pakistan) की हालत दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। यहां 500 रुपए किलो टमाटर (Tomato) मिल रहा है, वहीं आटे (Flour) के लिए भी मारामारी शुरू हो गई है। सब्सिडी (Subsidy) वाला आटा खत्म होने के बाद आटे के लिए लंबी-लंबी कतारें लग […]