img-fluid

बाइक और दुधारू भैंस की मांग… नहीं मिला तो विवाहिता को निकाला

October 13, 2026

मधुबनी: बिहार के मधुबनी में बेटी का संसार बसाने के सपने के साथ एक पिता ने शादी में करीब 10 लाख रुपये पानी की तरह बहाए. पांच लाख नकद, दो भर सोना, टीवी, बर्तन और कपड़े दिए गए. इसके बावजूद, लोभी ससुराल वालों की भूख नहीं मिटी. मोटरसाइकिल और दुधारू भैंस की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दूधमुंहे बच्चे के साथ घर से बाहर निकालने का गंभीर मामला सामने आया है.

पीड़िता ने अपने पति पर धोखे से दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है. इस सिलसिले में पंडौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. यह मामला पंडौल थाना क्षेत्र के संकोर्थ वार्ड संख्या 11 का है. पीड़िता की शादी मई 2024 में भैरवस्थान थाना क्षेत्र के बलाट वार्ड संख्या सात निवासी लखलाल उर्फ लखीचंद यादव के साथ हुई थी.


  • पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद पति लखलाल, सास अरहुला देवी, ससुर मंगल यादव और अन्य ससुराल वाले दहेज में बाइक और भैंस के लिए प्रताड़ित करने लगे. मांग पूरी न होने पर उसे भूखा रखा जाता, कमरे में बंद किया जाता और बेरहमी से पीटा जाता था. अगस्त महीने में भी मारपीट कर उसके सारे गहने और कपड़े छीन लिए गए तथा बच्चे सहित घर से निकाल दिया गया.

    हालांकि, स्थानीय स्तर पर पंचायत बैठने के बाद उसे वापस लाया गया था, लेकिन ससुराल वालों की प्रताड़ना में कोई कमी नहीं आई. बीते आठ अक्टूबर को एक बार फिर उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद वह अपने मायके लौट आई. इसी दौरान उसे पता चला कि उसके पति ने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है.

    हद तो तब हो गई जब 10 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे आरोपी पति अपने मायके पहुंचे और जबरन बच्चे को ले जाने की कोशिश की. शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उसे घेर लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पंडौल थानाध्यक्ष शिल्पी कुमारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

    Share:

  • UP चुनाव: BJP में अपनों को साधने की चुनौती, CM योगी ने संभाला मोर्चा!

    Tue Oct 13 , 2026
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में नेताओं को साधने की कवायद तेज हो गई है. पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के समाजवादी पार्टी में जाने के बाद पार्टी के भीतर नाराज नेताओं को लेकर चर्चाएं बढ़ी हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved