img-fluid

जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी, 12 साल के कार्यकाल पर PM मोदी का संदेश

June 10, 2026

नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भारत (India) में लगातार सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने वाले प्रधानमंत्री (PM) बने हैं। इस खास अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि जनसेवा (Public Service) ही सुशासन (Good governance) की सबसे बड़ी कसौटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा, “जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है।’

पीएम मोदी ने क्या कहा?
इसके साथ ही, पीएम मोदी ने एक ‘संस्कृति सुभाषितम्’ भी शेयर किया है, जिसमें लिखा, ‘सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः। विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते।’ ‘संस्कृति सुभाषितम्’ का अर्थ है, ‘जो जनप्रतिनिधि सेवा को अपना धर्म मानकर निरंतर जनहित में कार्य करता है, सुशासन की ओर से जनता की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करता है। विनम्रता व संयम के साथ विकास को लक्ष्य बनाकर समाज की उन्नति के लिए समर्पित रहता है। असल में वही जनविश्वास, यश और समृद्धि प्राप्त करता है।’


  • पूर्व पीएम नेहरू का तोड़ा रिकॉर्ड
    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के तौर पर यह नरेंद्र मोदी का लगातार तीसरा कार्यकाल है। इसके साथ ही, उन्होंने 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहकर सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले, यह उपलब्धि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम पर दर्ज थी। नेहरू के 1952 से शुरू हुए कार्यकाल को आधार माना जाता है, क्योंकि देश के पहले आम चुनाव होने से पहले 1947 से 1952 के बीच वह अंतरिम सरकार के प्रमुख थे।

    हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 14 साल से ज्यादा समय तक पद पर रहीं, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था। इस वजह से पीएम मोदी देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने 2014 में पहली बार शपथ लेने से लेकर 2019 में लगातार दूसरी बार और 2024 में ऐतिहासिक रूप से लगातार तीसरी बार जनादेश हासिल करके प्रधानमंत्री पद संभाला। फिलहाल, देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी को देश-विदेश से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

    Share:

  • चिड़ियों की बीट ने बना दिया था दुनिया के सबसे अमीर देशों में शामिल, लेकिन प्राकृतिक संपदा के अंधाधुंध दोहन ने नाउरू को पहुंचाया आर्थिक संकट तक

    Wed Jun 10 , 2026
    नई दिल्ली । प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में स्थित छोटा द्वीप राष्ट्र नाउरू (Nauru) कभी दुनिया के सबसे समृद्ध देशों (Richest Countries) में गिना जाता था। सीमित भौगोलिक क्षेत्र और कम आबादी वाले इस देश ने प्राकृतिक संसाधनों (Natural Resources) के बल पर ऐसी आर्थिक सफलता (Economic Success) हासिल की थी, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved