
चंडीगढ़. पंजाब (Punjab) के फतेहगढ़ साहिब (Fatehgarh Sahib) में श्रद्धालुओं (Devotees) से भरी बस पलट गई। हादसे में छह लोगों की माैत हो गई है। वहीं लगभग नाै लोग घायल हो गए हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। घायलों को मोरिंडा और फतेहगढ़ साहिब के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद पुलिस माैके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस को साइड करवाकर ट्रैफिक सुचारू करवाया।
बैसाखी मेले से लाैट रहे थे श्रद्धालु
बताया जा रहा है कि फतेहगढ़ साहिब से करीब 40 श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब में बैसाखी मेले गए थे। लाैटते समय अचानक बस में कोई तकनीकी खराबी आ गई और बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसा हलका बस्सी पठाना के गांव हिम्मतपुरा (भटेड़ी) के पास देर रात हुआ।
फतेहगढ़ साहिब के एसपी शुभम अग्रवाल के अनुसार घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। गांव मैन माजरी में इस घटना से गहरा दुख है, क्योंकि एक ही गांव के कई लोगों की जान चली गई। कुछ परिवारों ने अपने एक से अधिक सदस्यों को खो दिया, जिससे माहौल बेहद गमगीन हो गया है। स्थानीय विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी ने हादसे पर शोक जताया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved