
चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) में भगवंत मान कैबिनेट (Bhagwant Mann Cabinet) का विस्तार हो गया है। सोमवार को यहां पांच नए मंत्रियों ने शपथ ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार है। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा, अमृतसर साउथ से इंदरबीर सिंह निज्जर, फौजा सिंह सरारी, चेतिन सिंह जौरामाजरा और अनमोल गगन(priceless sky) को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।
सुनाम से विधायक अरोड़ा दो बार विधानसभा जा चुके हैं। उनके अलावा बाकी पहली बार विधायक बने हैं। इन सभी ने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण किया। इन पांच मंत्रियों में से चार मालवा क्षेत्र के हैं और एक माझा रीजन का है। बता दें कि पिछले सप्ताह भगवंत मान अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक के दौरान उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान संभवित मंत्रियों के नाम पर भी बातचीत हुई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved