img-fluid

Punjab: राज्यपाल से मिले CM भगवंत मान, 2-3 दिन में हो सकता है कैबिनेट में फेरबदल

June 25, 2025

चंडीगढ़। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव (Ludhiana West by-election) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने अहम राजनीतिक जीत हासिल की, जिसमें राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा (Rajya Sabha MP Sanjeev Arora) विजयी हुए हैं। उपचुनाव के नतीजों में आप के संजीव अरोड़ा ने कुल 35 हजार से ज्यादा वोट हासिल करके लगभग 11 हजार वोटों से जीत हासिल की। अब उन्हें मंत्री बनाने की तैयारी है। पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल की पुख्ता संभावना के बीच आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने चंडीगढ़ में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात ​की। उन्होंने कहा कि उनकी मुलाकात एक शिष्टाचार के तहत हुई है, बाकी उनसे कोई बात नहीं हुई। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि दो-तीन दिन में पंजाब में कैबिनेट का विस्तार होगा। सीएम मान ने 26 जून को कैबिनेट मीटिंग भी बुलाई है। यह मीटिंग चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर सुबह 11 बजे होगी।


सीएम भगवंत मान ने कहा कि चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को दफ्तर बनाने के लिए जगह देने के लिए चिट्ठी राज्यपाल को दी है। पंजाब के राज्यपाल चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है और बाकी सभी पार्टियों के पास चंडीगढ़ में दफ्तर है। इसलिए आम आदमी पार्टी को भी दफ्तर बनाने के लिए जगह दी जाए। सीएम ने कहा कि लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में संजीव अरोड़ा से ये वायदा किया गया था कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे। कैबिनेट में इस वक्त दो पद खाली हैं।

पार्टी का जो भी आदेश होगा, उसे मानूंगा: अरोड़ा
लुधियाना पश्चिम सीट उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने कहा कि मैं लुधियाना वासियों का शुक्रगुजार हूं, मैं आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं और अपने परिवार, दोस्तों का शुक्रगुजार हूं। उन्होंने कहा कि लुधियाना के लोगों को बधाई देता हूं। मंत्री पद के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने आज तक कभी मंत्री पद नहीं मांगा और ना ऐसा करूंगा। पार्टी का जो भी आदेश होगा, उसका पालन करूंगा। जो भी पार्टी हाईकमान का हुक्म होगा, उसे स्वीकार करूंगा।

राज्यसभा सदस्य के नाम पर मुहर इसी सप्ताह
मंत्रिमंडल फेरबदल में कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों को बदला जा सकता है। मालवा क्षेत्र से नए चेहरे, जिसमें दूसरी बार जीतकर आए एक विधायक और एक महिला विधायक शामिल हैं, को कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है। विधायक संजीव अरोड़ा, जो वर्तमान में पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं, के मंत्री बनने के बाद उनकी जगह लेने वाले नेता के नाम पर मुहर इस सप्ताह के आखिर में आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में लगने की उम्मीद है।

Share:

  • 50 हजार का कर्ज न चुका पाया पति तो दोस्त को बेच दी बीवी, फिर जो हुआ… पुलिस भी रह गई सन्न

    Wed Jun 25 , 2025
    धार: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार जिले (Dhar District) में रिश्तों (Relationships) को तार-तार कर देने वाला और बेहद शर्मनाक मामला (Shameful Case) सामने आया है. यहां एक पति (Husband) ने अपना कर्ज (Loan) चुकाने के लिए बीवी (Wife0 का सौदा (Deal) दोस्त (Friend) से कर डाला. उसने दोस्त को बीवी बेच दी. उसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved