बड़ी खबर

पंजाब के CM भगवंत मान की तबियत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) दिल्ली (Delhi) के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospitals) में भर्ती (hospitalized) हुए हैं। सूत्रों की मानें तो पेट दर्द की शिकायत के बाद कल रात सीएम को अस्पताल लाया गया था। हालांकि, मुख्यमंत्री मान के भर्ती होने के मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है।


बता दें कि भगवंत मान ने अस्पताल में एडमिट होने से पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर गठित समिति में राज्य को प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने के लिए बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मान ने ट्वीट किया, किसानों से किए गए वादे के विपरीत, एमएसपी समिति में पंजाब को प्रतिनिधित्व नहीं देने के केंद्र के निर्णय की मैं निंदा करता हूं…पंजाब के किसान पहले ही फसल चक्र और कर्ज में फंसे हुए हैं। एमएसपी हमारा कानूनी अधिकार है…केंद्र को एमएसपी समिति में पंजाब का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना चाहिए।

बता दें कि मान ने इसी महीने सात जुलाई को गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की। साथ ही इसी साल पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को सीएम बनाया था। पार्टी पंजाब में भगवंत मान के नाम पर ही चुनाव लड़ी थी।

Share:

Next Post

ATS इन राज्यों में गजवा-ए-हिन्द पर कसेगी शिकंजा, ग्रुप में 100 से अधिक आतंकी

Thu Jul 21 , 2022
नई दिल्ली। गजवा-ए-हिन्द (Ghazwa-e-Hind) के आतंकी मॉड्यल (terrorist model) पर शिकंजा कसने में बिहार (bihaar) के साथ ही यूपी (UP), महाराष्ट्र (Maharashtra) और तेलंगाना एटीएस (Telangana ATS) भी जुट गई है। देश विरोधी साजिश (anti national conspiracy) को डिकोड करने में इन चार राज्यों की एटीएस के साथ ही केन्द्रीय एजेंसियां एनआईए, रॉ और आईबी […]