बड़ी खबर

भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बर्खास्त, गिरफ्तार


चंडीगढ़ । पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने मंगलवार को अपने स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) विजय सिंगला (Vijay Singla) को भ्रष्टाचार के आरोप (Corruption Charges) में कैबिनेट से (From Cabinet) बर्खास्त कर दिया (Sacked) । पुलिस (Police) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है (Arrested) । मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त हैं और उनके पास इसका सबूत है।


मंत्री मनसा विधानसभा से विधायक हैं। मान ने मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मंत्री के खिलाफ आरोप था कि वे प्रत्येक सरकारी निविदा से एक प्रतिशत कमीशन की मांग करते थे। मान ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस होगा, वहीं पुलिस ने स्वास्थ्य मंत्री को गिरफ्तार कर लिया है।
अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी मॉडल के तहत पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने मंत्री को बर्खास्त कर दिया। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त होने के पुख्ता सबूत मिले थे। इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक शाखा बठिंडा ने विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी से भी सिंगला के निष्कासन की तैयारी की जा रही है। सिंगला को गिरफ्तार करने के बाद मोहाली के फेज 8 पुलिस स्टेशन में लाया गया है।

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। देश के इतिहास में दूसरी बार एक मुख्यमंत्री ने सीधे अपने मंत्री पर कड़ी कार्रवाई की है। भगवंत मान ने कहा कि जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। एक प्रतिशत भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वचन लिया था कि भ्रष्टाचार के सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे, हम सब उनके सिपाही हैं। 2015 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त किया था। आज देश में ऐसा दूसरी बार हो रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजय सिंगला के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने के भी निर्देश दे दिए हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार, मंत्री ने अपनी गलती मान ली है।

एक आम डॉक्टर से मंत्री पद पर पहुंचे डॉ. विजय सिंगला ने अपनी बीडीएस की शिक्षा राजिंदरा मेडिकल कॉलेज पटियाला से पूरी की। उनके पिता केशोराम सिंगला गांव भुपाल कलां में एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते थे जो बाद में मानसा आकर रहने लगे। करीब 10 वर्ष पहले ही सिंगला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और इस बार उन्हें मानसा विधानसभा से आप ने टिकट दी। डॉ. सिंगला ने मानसा से कांग्रेस के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला को 60 हजार से अधिक वोटों से हराया था।

Share:

Next Post

मंकीपॉक्स से बचाव के लिए WHO ने सेफ सेक्स को बताया जरूरी, वैक्सीनेशन पर कही ये बात

Tue May 24 , 2022
नई दिल्ली: दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी इस बीमारी को लेकर अलर्ट हो गया है. WHO ने हाल में नई चेतावनी जारी करते हुए कहा कि मंकीपॉक्स के प्रसार को थामने के लिए कोरोना जैसे वैक्सीनेशन प्रोग्राम की जरूरत नहीं है बल्कि इस […]