img-fluid

सेंसेक्स 1225 और निफ्टी 370 अंकों की बंपर तेजी के साथ बंद, इन शेयरों में जोरदार उछाल

November 03, 2026

डेस्क। मंगलवार को शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन 1.5 प्रतिशत से ज्यादा की बंपर तेजी देखी गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में जोरदार तेजी की बदौलत बाजार ने बड़ी बढ़त लेकर कारोबार बंद किया। हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 1.62 प्रतिशत और निफ्टी 1.58 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ। हालांकि, आज इस जोरदार तेजी के बीच कुछ कंपनियां ऐसी भी रहीं, जिनके शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1225.07 अंकों (1.62 प्रतिशत) की बंपर बढ़त के साथ 76,917.85 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 370.05 अंकों (1.68 प्रतिशत) की जोरदार तेजी के साथ 23,810.85 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि सोमवार को भी बाजार ने 1.5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त लेकर कारोबार बंद किया था।

आज सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 5 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 39 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ।


  • सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल प्रमुख FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.16 प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, देश की प्रमुख सरकारी कंपनियों में शामिल पावर ग्रिड के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

    सेंसेक्स के अन्य शेयरों में आज भारती एयरटेल के शेयर 4.00 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 3.62 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 3.53 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 3.05 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 2.80 प्रतिशत, आईटीसी 2.76 प्रतिशत, टाइटन 1.90 प्रतिशत, इंडिगो 1.85 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.82 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.79 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.78 प्रतिशत, एटरनल 1.73 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.31 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.24 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.12 प्रतिशत, बीईएल 0.97 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.79 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड 0.71 प्रतिशत, रिलायंस 0.55 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.49 प्रतिशत, टीसीएस 0.30 प्रतिशत, एलएंडटी 0.25 प्रतिशत, सन फार्मा 0.22 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

    वहीं दूसरी ओर, आज भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों ने 1.77 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.87 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.54 प्रतिशत और ट्रेंट के शेयरों ने 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार बंद किया।

    Share:

  • समुद्र में भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया, तेहरान ने कहा- शुक्रिया

    Tue Nov 3 , 2026
    तेहरान। भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में पहुंचे ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज अजिनी को मुक्त करा लिया है। इस अभियान में जहाज पर सवार सभी 20 ईरानी चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने भी अहम भूमिका निभाई। करीब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved