मनोरंजन

पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत, स्टार्स ने जताया दुख

पंजाबी सिंगर दिलजान के फैंस के लिए बुरी खबर है। सिंगर दिलजान का सड़क हादसे में निधन हो गया है। सड़क हादसा मंगलवार को अमृतसर के करीब हुआ। सिंगर अमृतसर से करतारपुर जा रहे थे, जब ये हादसा हुआ। दिलजान के चले जाने से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सिंगर सुकशिंदर शिंदा (Sukshinder Shinda) ने दिलजान के निधन पर दुख जताया है।

सिंगर सुकशिंदर ने जताया दुख : सोशल मीडिया पर उन्होंने दिलजान की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये दुर्भाग्यपूर्ण समाचार सुबह-सुबह मिला। संगीत की दुनिया को नुकसान हुआ है। इस दुनिया से दिलजान की विदाई। #Rip #Diljaan #waheguru। सोशल मीडिया पर फैंस दिलजान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। मिस पूजा,सचिन अहूजा ने भी दिलजान के लिए पोस्ट शेयर की है।

दिलजान के फेमस गाने : दिलजान की बात करें तो उनके गाने काफी फेमस रहे हैं। दिलजान की फैंस के बीच अच्छी फैन फॉलोइंग थी। दिलजान ने आधा पिंड, यारां दी गल, शूं करके, हर पल, फर्स्ट लव, मेरा दिल, धरती, तेरे शहर जैसे गाने गाए हैं। दिलजान का साई के दीवाने गीत भी काफी चर्चा में रहा था।

रिलीज होना था नया सॉन्ग : दिलजान का नया सॉन्ग रिलीज होने वाला था। गाने का टाइटल था तेरे वरगे 2। गाने को लेकर वो काफी एक्साइटेड थे। रिपोर्टस हैं कि ये गाना 2 अप्रैल को रिलीज होना था। दिलजान 2012 में टीवी रियलिटी शो सुरक्षेत्र के रनरअप रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अवाज पिंड दी में भी हिस्सा लिया था। इन शोज से उन्हें खूब शोहरत हासिल हुई थी। दिलजान अपनी गायकी के जरिए फैंस के बीच चर्चित थे।

Share:

Next Post

PM मोदी बोले- कांग्रेस और लेफ्ट में मैच फिक्सिंग, कहीं साथ रहते हैं तो कही...

Tue Mar 30 , 2021
केरल। केरल में कांग्रेस, लेफ्ट और बीजेपी (BJP) तीनों पार्टियां जी-जान से विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटी हुई हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राज्य के पलक्कड़ में ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन के लिए प्रचार किया। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर कांग्रेस (Kangress) और […]