विदेश

यूक्रेन युद्ध की बरसी पर फिर तबाही मचाएंगे पुतिन, सहयोगी ने दी धमकी

मास्‍को (Moscow)। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को 1 साल पूरा होने वाला है कि दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध (fierce battle) चल रहा है। पिछले साल 24 फरवरी को शुरू हुई तबाही के निशान पूरी दुनिया देख रही है। इस बीच ब्रिटेन के रक्षा मंत्री (British Defense Minister) ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन के युद्ध की बरसी पर रूस एक बड़े जमीनी हमले की शुरुआत कर सकता है।

यह भविष्यवाणी बेन वॉलेस ने की है कि ‘पुतिन निर्दोष नागरिकों की हत्या के अपने ऑपरेशन को आगे बढ़ाएंगे’ क्योंकि उनके हमले का एक साल पूरा होने वाला है। उन्होंने पश्चिमी देशों से आग्रह किया है कि वह यूक्रेनियों की ताकत को कम ना समझें, जो एक नए सिरे से युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार हैं।




बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग (ukraine russia war update) को एक साल पूरा होने वाला है। इस बीच पश्चिम देशों की धड़कनें बढ़ी हुई है। उन्हें डर है कि आगामी 24 फरवरी को युद्ध की पहली बरसी पर रूस यादगार के तौर पर कुछ खतरनाक कदम उठा सकता है। इस बीच रूस में सरकारी मीडिया यूक्रेन युद्ध की बरसी से पहले देश में खतरनाक माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मित्र और कट्टर सहयोगी और टीवी होस्ट व्लादिमीर सोलोविओव ने यूक्रेन का समर्थन करने के लिए पश्चिमी देशों की आलोचना की है। यहां तक कह डाला कि पुतिन को लंदन पर हमला करना चाहिए और ब्रिटेन की संसद (attack on uk parliament) को उड़ा देना चाहिए।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर सहयोगी और टीवी होस्ट व्लादिमीर सोलोविओव का यह बयान इसलिए भी गंभीर है क्योंकि हाल ही में यूके के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने खुलासा किया था कि पुतिन ने यू्क्रेन पर हमला करने से पहले उन्हें कॉल किया था और ब्रिटेन को बम धमाकों से दहलाने की धमकी दी थी। बकौल बोरिस, पुतिन ने कहा था कि उन्हें ऐसा करने में कुछ मिनट लगेंगे।


यूक्रेन में आंतरिक मामलों के मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको ने अपने ट्विटर हैंडल पर सोलोविओव का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कह रहा है कि हम इतना इंतजार क्यों कर रहे हैं? यू्क्रेन को मदद पहुंचाने वाले ब्रिटेन की संसद पर हम हमला क्यों नहीं कर देते? वीडियो में व्लादिमीर सोलोवोव ने अपने शो के एक सेगमेंट के दौरान दर्शकों से ऐसा पूछ रहा है। रूस की सरकारी मीडिया लगातार पश्चिम देशों पर हमलावर रही है। सोलोविओव वीडियो में कह रहा है, “पश्चिम देश यूक्रेन को रूसी आक्रमण के खिलाफ सक्षम बना रहे हैं। इसलिए हमे ब्रिटेन पर हमला करना चाहिए। नहीं, नहीं, नहीं-केवल सैन्य लक्ष्यों पर। चलो ठीक है, संसद में भी।”


गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूसी सैनिकों के हमले थमे नहीं है। ताजा जानकारी के अनुसार, यूक्रेन के पूर्व में कब्जा करने की नीयत से रूसी सेना ने यू्क्रेन के शहरों पर गोलीबारी करना जारी रखा है। यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि कुछ शहरों में रूसी सैनिकों के लगातार हमलों से आम लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह निकोपोल शहर में रूसी गोलाबारी से एक आम यूक्रेनी की मौत हो गई जबकि, कुछ घायल हो गए।

Share:

Next Post

'पठान' फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 950 करोड़ के पार

Mon Feb 13 , 2023
मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर बीती 25 जनवरी को रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ से आया तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। ‘पठान’ धुआंधार कमाई करते हुए लगातार कई रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए नए मुकाम हासिल कर चुकी है। इसके बाद अभी भी शाहरुख खान की ‘पठान’ रुकने के मूड में दिखाई नहीं […]