
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन (Ukraine) में सैन्य कार्रवाई के आदेश (military action orders) दे दिए हैं। पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन (Putin) ने यूक्रेनी सेना (Ukrainian army) को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। पुतिन(Putin) ने आगे कहा कि अगर कोई दूसरा देश बीच में आता है तो उसके खिलाफ भी जवाबी कार्रवाई होगी।
राष्ट्रपति पुतिन के यूक्रेन में ‘मिलिट्री ऑपरेशन’ की घोषणा के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में एक धमाका सुना गया है।
हम तत्काल युद्ध टालने की अपील करते हैं: भारत
रूस-यूक्रेन विवाद पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि हम तत्काल युद्ध टालने की अपील करते हैं, स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है। अगर इसे सावधानी से नहीं संभाला जाता तो यह सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। सभी पक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved