विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- यूक्रेन संग जंग में मौत और तबाही का जिम्मेदार होगा रूस

वॉशिंगटन। रूस (Russia ) ने यूक्रेन(Ukraine ) के साथ जंग (War) का एलान कर दिया है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन(US President Joe Biden) ने कहा है कि पूरे मामले पर उनकी नजर बनी हुई है और अगले दिन वे जी-7 और नाटो (NATO) समूह के देशों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया रूस(Russia) को इस युद्ध(War) से होने वाली मौत और तबाही का जिम्मेदार मानेगी। बाइडन(Biden) फिलहाल व्हाइट हाउस से पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से लगातार अपडेट ले रहे हैं। अमेरिका पहले ही रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा चुका है।



पुतिन ने यूक्रेनी सेना से कहा है कि वे हथियार डाल दें और अपने घर लौट जाएं। अन्यथा यह युद्ध नहीं टाला जा सकता है। इसके साथ ही रूस ने बाकी देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कोई दूसरा देश बीच में आता है तो उसके खिलाफ भी जवाबी कार्रवाई की जाएगी।

रूस ने यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन किया
सुरक्षा परिषद में अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा कि हम रूस की कार्रवाई का एकता के साथ जवाब देना जारी रखेंगे। हम यहां रूस को रुकने, अपनी सीमा पर लौटने, सैनिकों को वापस बैरक में भेजने के लिए अपील करने आए हैं। अपने राजनयिकों को वार्ता की मेज पर लाएं। रूस ने सचमुच यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन किया है।

Share:

Next Post

Astrology : कुंभ राशि में सूर्य और गुरु 12 साल बाद आए एक साथ, चार राशि वालों के लिए है शुभ, इन 3 राशि वाले रहें सतर्क

Thu Feb 24 , 2022
नई दिल्ली। सूर्य देव के पुत्र शनि (Shani, son of the sun god) शाषित कुंभ और मकर (Aquarius and Capricorn) दो राशियां हैं. जब इन दोनों राशियों में सूर्य देव का गोचर (transit of sun god) होता है, तो ये समय शुभ माना जाता है। सूर्य देव 13 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर कर […]