विदेश

पुतिन ने खंडहर में बदला जेलेंस्की का शहर, मिसाइलों से लिया ड्रोन अटैक का बदला

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच जंग 18 महीने से जारी है। अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने यूक्रेन को बर्बाद करने की ठान ली है। पुतिन की आर्मी (Putin’s army) ने ड्रोन अटैक का बदला मिसाइलों से लिया है। जेलेंस्की के शहर क्रिवी रिह पर दो मिसाइल गिराए गए। इसमें शहर की कई इमारतें खंडहर में तब्दील हो गईं। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 से अधिक घायल हो गए। इससे यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ऐलान किया उनके सैनिक मॉस्को में युद्ध वापस ले रहे हैं।

डेली मेल के मुताबिक, आंतरिक मंत्री इगोर क्लिमेंको ने सोमवार को कहा कि मध्य यूक्रेन के शहर क्रिवी रिह में एक आवासीय इमारत पर दो मिसाइलें दागी गई हैं। दूसरी मिसाइल ने इमारत की चौथी और नौवीं मंजिल को नष्ट कर दिया है। इस इमारत में लोग थे। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 लोग घायल हुए। उन्होंने दावा किया कि हमले में क्षतिग्रस्त अपार्टमेंट ब्लॉक और पास के शैक्षणिक संस्थान के मलबे के नीचे और भी लोगों के दबे होने की संभावना है।

यूक्रेन ने रविवार को रूस पर ड्रोन अटैक किया। यह हमला रूस के ब्रांस्क शहर में स्थित पुलिस स्टेशन पर किया गया। इस हमले में पुलिस स्टेशन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मॉस्को में दो कार्यालय टावर क्षतिग्रस्त हो गए और एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। हालांकि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। यह पहली बार था, जब यूक्रेन ने बॉर्डर से लगभग 300 मील की दूरी पर स्थित मॉस्को और उसके आसपास के क्षेत्रों को ड्रोन के निशाने पर लिया गया।


रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि तीन यूक्रेनी ड्रोनों ने मॉस्को पर हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। राजधानी के आसपास के चार हवाई अड्डों में से एक को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। अधिकारियों ने इस घटना को कीव शासन द्वारा किया गया आतंकवादी हमले का प्रयास बताया। यह हमला इस महीने राजधानी क्षेत्र पर हमले का चौथा और इस सप्ताह का तीसरा प्रयास था।

जेलेंस्की ने रविवार को पश्चिमी शहर इवानो-फ्रैंकिव्स्क की यात्रा के दौरान कहा कि धीरे-धीरे युद्ध रूस के कई और क्षेत्रों में बढ़ रहा है। वहीं, व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के विचार को खारिज नहीं करते हैं। रूसी राष्ट्रपति ने शनिवार को घोषणा की कि एक अफ्रीकी पहल यूक्रेन में शांति का आधार हो सकती है, लेकिन तर्क दिया कि जब कीव युद्धविराम पर था तो युद्धविराम लागू करना कठिन था।

यह बयान पिछले सप्ताह रूस-अफ्रीकी शिखर सम्मेलन के बाद आया है, जिसमें कुछ अफ्रीकी नेताओं ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए दबाव डाला था। इस बीच, जेलेंस्की ने अब युद्धविराम के विचार को खारिज कर दिया है क्योंकि इससे रूस के पास अपने देश के लगभग पांचवें हिस्से का नियंत्रण हो जाएगा और उसकी सेनाओं को 17 महीनों के युद्ध के बाद फिर से संगठित होने का समय मिल जाएगा।

Share:

Next Post

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, बुमराह की वापसी

Mon Jul 31 , 2023
नई दिल्ली। आयरलैंड दौरे (ireland tour) के लिए भारतीय टीम (Indian team) का एलान हो गया है। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की 10 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। वह आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। ये मुकाबले मलाहाइड में […]