विदेश

पुतिन ने दी फिनलैंड और स्‍वीडन को चेतावनी, कहा, यूक्रेन जैसा हाल होगा

मॉस्‍को । रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine) के बीच जंग को 48 दिन बीत चुके हैं। इस दौरान अमेरिका (US) समेत कई पश्चिमी देशों ने रूस (Russia) की आर्थिक व्यवस्था को कमजोर करने के लिए उसपर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इसका जवाब देते हुए रूस ने अमेरिकी कांग्रेस (US Congress) के 398 सदस्यों को अपनी यात्रा प्रतिबंध की सूची में डाल दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय (Russian Foreign Ministry) ने यह जानकारी दी।
इसी बीच यूक्रेन के बाद अब उत्‍तरी यूरोप में तनाव बढ़ता जा रहा है। आर्कटिक से सटे इसे इलाके में रूस ने फिनलैंड और स्‍वीडन की सीमा के पास मिसाइलें और अन्‍य घातक जंगी हथियार तैनात कर दिए हैं। दशकों तक तटस्‍थ रहने वाले फिनलैंड और स्‍वीडन ने खुलकर संकेत दे दिया है कि वे उत्‍तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) में शामिल होने जा रहे हैं, लेकिन पुतिन की धमकी के बाद दोनों देश पशोपेश में आए गए हैं कि अगर यूक्रेन जैसा धोखा हुआ तो नतीजा क्‍या होंगे।
इसी बीच फिनलैंड की प्रधानमंत्री साना मारिया ने कहा है कि उनका देश अगले कुछ सप्‍ताह में यह फैसला कर लेगा कि क्‍या उन्‍हें नाटो में शामिल होना है या नहीं। उधर, फिनलैंड और स्‍वीडन से आ रहे इन संकेतों पर रूस भड़क गया है और उसने न केवल मिसाइलें तैनात कर दी हैं, बल्कि दोनों ही देशों को चेतावनी दी है।



उल्‍लेखनीय है कि इस साल 24 मार्च को रूस के 328 सांसदों के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने यात्रा प्रतिबंध लगाया था उसी के जवाब में रूस ने यह कदम उठाया है। रूसी मीडिया के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधि सभा के 398 सदस्यों के खिलाफ जवाबी प्रतिबंध लगाए गए हैं।
मैरियूपोल में घेरे गए बंदरगाह में यूक्रेन की 36 मैरीन ब्रिगेड के 1026 सैनिकों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया। इसमें 162 अधिकारी हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि महत्वपूर्ण पूर्वी डोनबास क्षेत्र अभी कब्जे में नहीं आया है। अजोवस्तल औद्योगिक जिले पर कब्जे के बाद रूस का मरियूपोल पर पूरा नियंत्रण हो जाएगा। अजोव पोर्ट पर कब्जे के बाद रूसी सेना अलगाववादियों के नियंत्रण वाले पूर्वी क्षेत्र और क्रीमिया के बीच जमीनी संपर्क स्थापित कर सकेगी। इसे उसने 2014 में कब्जा करने के बाद जोड़ा था। आक्रमण के बाद मरियूपोल रूसी आधिपत्य वाला पहला बड़ा शहर होगा। औद्योगिक क्षेत्र डोनबास पर कब्जे से इस युद्ध का भविष्य तय होगा।

यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के करीबी नेता विक्टर मेदवेदचुक को गिरफ्तार कर लिया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने विक्टर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेलेंस्की ने रूस के सामने एक प्रस्ताव रखा है। उन्होंने पुतिन से कहा, आप मेदवेदचुक को सुरक्षित चाहते हैं तो बंधक बनाए गए यूक्रेन के नागरिकों को आजाद कर दें। विक्टर रूस में विपक्षी मंच लाइफ पार्टी के नेता हैं और फरवरी में वह घरेलू नजरबंदी से भाग निकले थे। उन पर राजद्रोह का मुकदमा चलाया गया था।

Share:

Next Post

प्रधानमंत्री संग्रहालय से हटा नेहरु का नाम, PM मोदी ने खरीदा पहला टिकट

Thu Apr 14 , 2022
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देश में सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन एवं योगदान पर आधारित प्रधानमंत्री संग्रहालय (PM Museum) का आज उद्घाटन किया। मोदी तीन मूर्ति भवन में नेहरू स्मारक एवं संग्रहालय पहुंचे जहां केन्द्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने ने बाद में संग्रहालय […]