img-fluid

18 लोकेशन से एयरलिफ्ट होंगे पेपर, नीट री-एक्जाम को लीकप्रूफ बनाने की जुगत

June 09, 2026

नई दिल्ली। देशभर में नीट परीक्षा (NEET exam) को लेकर हुए विवाद और पेपर लीक (Paper leak) के मामलों से सबक लेते हुए केंद्र सरकार (Central government) इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है। आगामी नीट री-एग्जाम को पूरी तरह सुरक्षित और लीकप्रूफ बनाने के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पहली बार परीक्षा प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन की जिम्मेदारी भारतीय वायुसेना को सौंपी गई है, जो 18 लोकेशन से प्रश्न पत्रों को लेकर एक्जाम सेंटर तक पहुंचाएगी।



  • नीट परीक्षा को लीकप्रूफ बनाने के लिए सरकार ने प्रश्नपत्रों के ट्रांसपोर्टेशन की जिम्मेदारी भारतीय वायुसेना को सौंपी है। वायुसेना भी देश के 18 चुनिंदा और महत्वपूर्ण स्थानों से प्रश्नपत्रों के पैकेट्स को अपनी कस्टडी में लेगी और उन्हें तय समय पर सुरक्षित केंद्रों तक पहुंचाएगी। वायुसेना की भागीदारी का सबसे बड़ा उद्देश्य उन सॉल्वर गैंगों और पेपर लीक माफियाओं के नेटवर्क पर पूरी तरह लगाम लगाना है, जो प्रिंटिंग प्रेस से लेकर परीक्षा केंद्रों तक के सफर के दौरान प्रश्नपत्रों तक पहुंच बनाने की कोशिश करते थे।

    लॉकडाउन में रहेंगे पेपर सेटर
    परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए पेपर सेट करने, उसकी मॉडरेशन करने और अनुवाद करने वाले सभी एक्सपट्र्स को एक गुप्त और बेहद सुरक्षित स्थान पर लॉकडाउन, यानी आइसोलेशन में भेज दिया गया है। यह कड़ा लॉकडाउन आगामी 21 जून को परीक्षा खत्म होने तक जारी रहेगा। इस दौरान पेपर सेटर और ट्रांसलेटर किसी से भी नहीं मिल सकेंगे। सभी विशेषज्ञों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और पर्सनल कम्युनिकेशन डिवाइस पूरी तरह जब्त या प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। परिसर में इंटरनेट के इस्तेमाल और बाहरी संपर्कों पर कड़ा नियंत्रण है। यहां तक कि स्मार्टवॉच ले जाने पर भी पाबंदी रहेगी।

    Share:

  • इन्दौर: पहले आएं पहले पाएं की तर्ज पर पाएं एमपीएल का नि:शुल्क टिकट

    Tue Jun 9 , 2026
    अग्निबाण की स्वर्ण जयंती पर पाठकों को विशेष उपहार… इन्दौर। इन दिनों शहर में मध्यप्रदेश लीग (MPL) टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप (Cricket Championship) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत 12 जून को दोपहर 3 बजे से होलकर स्टेडियम में इंदौर पिंक पैंथर्स (Indore Pink Panthers) के समक्ष बुंदेलखंड बुल्स की चुनौती रहेगी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved