img-fluid

मूली है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, लेकिन गलत तरीके से सेवन करना पड़ सकता है भारी

November 22, 2020


स्वस्थ्य रहने के लिए कई चीजों की जरूरत होती है। इन्ही में से एक सबसे जरूरी चीज है, सब्जियां (Vegetables) सर्दियों में मिलने वाली हर सब्जी फायदेमंद होती है और लोग इनका खूब सेवन भी करते हैं। इन्ही में से एक सब्जी है मूली (Radish), जिसका इस्तेमाल सब्जी या सलाद में किया जाता है। जहां मूली खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, वहीं मूली का सेवन गलत तरीके से करने पर आपको दिल का दौरा भी पड़ सकता है।

– इतने गुण होते है मूली (Radish) में
मूली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है और पाचन शक्ति बढ़ाने का काम करती है।
इसे पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। मूली में प्रोटीन, आयोडिन आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
इतने गुणों से भरपूर होने के बाद भी इसे इन दो चीजों के साथ खाने पर दिल का दौरा पडऩे का खतरा रहता है।

– मूली खाने के बाद न खाएं संतरा (Orange)
करेले के बाद जो दूसरी चीज मूली के साथ खाने पर आपको मौत के मुंह में धकेलती है, वह है संतरा। मूली के साथ संतरा भी कभी नहीं खाना चाहिए, यह भी जानलेवा होता है।
इन दोनों का मिश्रण जहर के समान होता है। इसे खाने से पेट खराब होने के साथ ही कई गंभीर शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए दोनों के सेवन में कम से कम 12 घंटों का अंतर रखें।

– मूली के साथ कभी न खाए करेला (bitter gourd)
करेला भले ही खाने में कड़वा होता है, लेकिन कई गुणों से भरपूर होता है। इसको खाने से कई तरह की शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मूली खाने के तुरंत बाद या 12 घंटे के अंदर करेले का सेवन नहीं करना चाहिए।
ये दोनों साथ में पेट में रिएक्शन करते हैं, जिससे व्यक्ति को सांस लेने में समस्या हो सकती है और दिल का दौरा पडऩे का खतरा बना रहता है।

Share:

  • पीएम मोदी की काशी में अजब-गजब दंड, पार्षद को बंधक बनाकर बदबूदार पानी में कुर्सी पर बांधा

    Sun Nov 22 , 2020
    वाराणसी। वाराणसी में सीवर के जलजमाव से परेशान लोगों ने प्रशासनिक व्यवस्था से आजिज़ आ जाने के बाद अनोखे तरीके से अपनी आवाज पहुंचाने के लिए लोगों ने अपने ही पार्षद को बंधक बना लिया। शुक्रवार को कई घंटे तक पार्षद को कुर्सी पर बांधकर उसी सीवर के पानी के बीच बैठाये रखा। लोगों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved