जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (Rani Durgavati University) के अतिथि शिक्षक पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप छात्रा ने लगाया है। छात्रा टूर पर शिक्षक के साथ चित्रकूट (Chitrakoot) गई थी। जबलपुर लौटने पर छात्रा ने महिला थाने और फिर सिविल लाइंस थाने (civil lines police station) पहुंच कर एफआईआर दर्ज कराई है। सिविल लाइंस पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी सतना पुलिस को ट्रांसफर कर दी है।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा के मुताबिक विश्वविद्यालय की कई छात्राओं को टूर के लिए चित्रकूट भेजा गया था, उनके साथ अतिथि विद्वान रज्जन दिवेदी भी गए थे। छात्रा ने आरोप लगाया है कि टूर के दौरान शिक्षक ने कई बार अनुचित तरीके से उसे छूने का प्रयास किया और मोबाइल पर आपत्तिजनक, अश्लील वीडियो दिखाने की कोशिश की, उसे मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे। पीडित छात्रा जबलपुर लौटी और महिला थाने पहुंच कर शिकायत कर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा को आपबीती बताई। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर चित्रकूट की घटना होने के कारण केस डायरी विवेचना के लिए सतना भेजी जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved