img-fluid

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के आरोपों का दिया जवाब, वीडियो जारी कर पूछे 3 सवाल

April 04, 2026

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के बागी राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadda) ने पार्टी नेताओं के आरोपों का जवाब दिया है। राघव चड्ढा ने शनिवार को एक वीडियो मैसेज जारी कर आम आदमी पार्टी के आरोपों का जवाब देते हुए तीन सवाल भी पूछे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर कल से सुनियोजित तरीके से जुबानी हमला किया जा रहा है। आज एक- एक विषय पर जवाब दूंगा।

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से पूछे ये तीन सवाल

  1. आम आदमी पार्टी बताए कब विपक्षी सांसदों के वाकआउट का साथ नहीं दिया। एक भी उदाहरण बताएं।
  2. मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लाए गए मोशन में साइन करने को पार्टी ने कब कहा था। ये बता दें। मेरे अलावा पार्टी 6-7 और सांसदों ने भी साइन नहीं किया था, तो इसे क्यों मुद्दा बनाया जा रहा है।
  3. मैं पार्लियामेंट में लड़ने झगड़े नहीं आया हूं। पार्टी का कब मुद्दा नहीं उठाया, ये भी बताया जाए। मैंने पंजाब के पानी का मुद्दा उठाया। इसके अलावा दिल्ली की हवा का मुद्दा उठाया। हमने GST का भी मुद्दा उठाया।

  • राघव चड्ढा ने कहा कि मेरे खिलाफ कल से कैंपेन चल रहा है। एक जैसे आरोप, एक जैसी भाषा…। पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया है कि मैं विपक्षी सांसदों के वाकआउट में पार्टी का साथ नहीं दिया। यह सरासर झूठ है। संसद में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कोई भी फुटेज दिखा दे, जिसमें हमने पार्टी का साथ न दिया हो।

    आप के बागी सांसद ने यह भी कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लाए गए मोशन के लिए साइन करने के लिए पार्टी ने उनसे कुछ नहीं कहा था। न तो औपचारिक रूप से और न ही अन्य तरीके से। पार्टी का यह आरोप भी सफेद झूठ है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कई अन्य सांसदों ने भी साइन नहीं किया था। सिर्फ मुझे ही दोषी क्यों ठहराया जा रहा है।

    Share:

  • 10 साल के बच्चे को मिला नया जीवन, सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट

    Sat Apr 4 , 2026
    मेडिकल कॉलेज ने रचा इतिहास जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम ने एक बड़ी चिकित्सा सफलता हासिल करते हुए 10 वर्षीय थैलेसीमिया (पेसारो क्लास, अत्यधिक उच्च जोखिम) से पीडि़त बच्चे को सफलतापूर्वक स्वस्थ कर डिस्चार्ज किया है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved