बड़ी खबर राजनीति

राहुल को 2024 का चुनाव राफेल के मुद्दे पर लड़ने की चुनौती

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 2024 का लोकसभा चुनाव राफेल के मुद्दे पर लड़ने की चुनौती दी।

गोयल की यह प्रतिक्रिया राहुल द्वारा राफेल सौदे में भारतीय खजाने से पैसे की चोरी के आरोप पर आई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर घेरते हुए राफेल विमान सौदे में भारतीय खजाने से पैसे की चोरी का आरोप लगाया था।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने पलटवार करते हुए राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस में अंतर्विरोध का दावा किया। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा, राहुल गांधी के कई कांग्रेसी सहयोगी निजी तौर पर यह कहते हैं कि राहुल का राफेल के साथ अपने पिता के पापों को धोने का जुनून पार्टी को नुकसान पहुंचा रहा है। लेकिन अगर कोई अपना ही विनाश करना चाहता है, तो शिकायत करने वाले हम कौन होते हैं?

उन्होंने अगले लोकसभा चुनावों में विपक्ष को राफेल के मद्दे पर लड़ने की चुनौती देते हुए कहा कि हम राहुल गांधी को 2024 का चुनाव राफेल के मुद्दे पर लड़ने के लिए आमंत्रित करते हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मुख्यमंत्री योगी आत्मप्रशंसा में अस्पताल में स्व.चेतन चौहान से दुर्व्यवहार भूल गए :अखिलेश

Sun Aug 23 , 2020
– सपा अध्यक्ष ने अस्पतालों में कोरोना मरीजों से दुर्व्यवहार को लेकर सरकार पर निशाना साधा लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कोरोना को लेकर सम्बोधन को लेकर पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि कोरोना को लेकर अपनी तथाकथित बेहतर तैयारी […]