देश बड़ी खबर

ग्लेशियर टूटने की घटना पर राहुल ने जताया दुख, कार्यकर्ताओं से कहा-राहत कार्य में हाथ बंटाएं

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने के कारण अचानक आई बाढ़ की स्थिति पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार सभी पीड़ितों को तुरंत सहायता मुहैया कराये और कांग्रेस कार्यकर्ता भी राहत कार्यों में हाथ बटाएं।



राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि ‘‘चमोली में ग्लेशियर फटने से बाढ़ की त्रासदी बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उत्तराखंड की जनता के साथ हैं।” इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार से सभी पीड़ितों को तुरंत सहायता प्रदान करने कि बात कही है। साथ ही राहुल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में हाथ बटाने तथा लोगों कि मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषि गंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में विकराल बाढ़ की स्थिति है। जोशीमठ से करीब 25 किलोमीटर दूर पैंग गांव के ऊपर बहुत बड़ा ग्लेशियर फटा है, जिससे धौली नदी में बाढ़ आ गई। इसके बाद हिमस्खलन हुआ और ग्लेशियर की बाढ़ के चलते ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट को बड़ा नुकसान हुआ। इस हादसे में 150 लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।

Share:

Next Post

तेलंगाना में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर मुख्यमंत्री ने लगाया विराम

Sun Feb 7 , 2021
हैदराबाद। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने राज्य में नेतृत्व परिर्वतन को लेकर लग रहीं अटकलों पर आज विराम लगा दिया है। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अपनी पार्टी विधायकों की अनावश्यक बयानबाजी करने को लेकर नाराजगी भी जताई। रविवार को तेलंगाना भवन में टीआरएस की कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष व मुख्यमंत्री […]